Nationalist Bharat
राजनीति

हवाई यात्रा का रिकार्ड बनाने वाले पीएम से भी एक बार पूछ लें मोदी: ललन

पटना : हेलिकाप्टर और हवाई जहाज की खरीद पर सवाल उठाने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी से जदयू ने आग्रह किया है कि विदेशी उड़ानों का रिकार्ड तोडऩे वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस विषय में कुछ पूछ लें। सुशील कुमार मोदी बिहार सरकार के हेलिकाप्टर और हवाई जहाज खरीद के निर्णय को धन बर्बादी बता रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने सुशील मोदी को संबोधित एक ट््वीट गुरुवार को किया-आपकी यह प्रतिक्रिया देख कर घोर आश्चर्य हुआ। आपका स्वभाव ऐसा नहीं था। लगता है कि नीतीश जी ने अपलोगों के षड्यंत्र के कारण एनडीए का साथ छोड़ दिया। उसी कुंठा में आप अनर्गल प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ कहने से पहले देश की जर्जर अर्थव्यवस्था का अध्ययन तो कीजिए। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के सपनों की उड़ान के लिए 8,458 करोड़ रुपया खर्च किया गया। विदेशी उड़ानों पर 2021 करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। इस विषय पर आप चुप क्यों हैं ?
-गुजरात सरकार ने भी की है खरीद
जदयू के प्रवक्ता प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकारें भी हेलिकाप्टर और हवाई जहाज खरीद रही है। गुजरात सरकार ने 2019 में इनकी खरीद की। भाजपा के नेता सबसे अधिक हवाई जहाज और हेलिकाप्टर का उपयोग करते हैं, लेकिन इस पर कभी कोई सवाल नहीं पूछता। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में राज्य सरकार इन साधनों का उपयोग आम जनता के लिए भी करती है। इस खरीद को विवाद में लाना कहीं से उचित नहीं है।

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

गोप गुट पटना जिला का 22 वां सम्मेलन सम्पन्न ,13 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्वाचित

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

नीतीश कुमार की चुप्पी और बिहार की सियासत

सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे:मनोज तिवारी

Nationalist Bharat Bureau

संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई गई: हरियाणा के मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी का दावा, भारतीय रेल बन रही आत्मनिर्भर

Nationalist Bharat Bureau

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

जनवरी में होगी बीजेपी की कार्य करणी बैठक लिए जा सके है बड़े फैसले

प्रशांत किशोर का आरोप: प्रत्याशी की नाम वापसी के पीछे धर्मेंद्र प्रधान का दबाव, सबूत में दिखाई तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment