Nationalist Bharat
राजनीति

समाजसेवी यासिर इमाम और हज़रत मौलाना फैसल रहमानी की मुलाक़ात: वक़्फ़ की हिफाज़त पर अहम् चर्चा

पटना: मशहूर समाजसेवी यासिर इमाम ने हाल ही में इमारत शरिया बिहार झारखंड और उड़ीसा के अमीर शरीयत हज़रत मौलाना फैसल रहमानी से मुलाक़ात की और वक़्फ़ से जुड़े अहम् मसाइल पर गहन विचार-विमर्श किया। इस मुलाक़ात में वक़्फ़ की हिफाज़त, इसके सही इस्तेमाल, हकदारों तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने और समाज के मुफ़ाद में इसके बेहतर उपयोग पर खास तवज्जो दी गई।

 

यासिर इमाम ने इस मौके पर कहा, “हज़रत मौलाना फैसल रहमानी की बातों से दिल को सुकून मिला। यह मुलाक़ात हमारे लिए राहनुमा साबित हुई। वक़्फ़ हमारी तहज़ीब, शनाख्त और आने वाली नस्लों की अमानत है। इसकी हिफाज़त करना हम सब पर फ़र्ज़ है।”

 

उन्होंने आगे जोड़ा, “वक़्फ़ हमारी तहज़ीब और विरासत की अमानत है। आइए, एकजुट होकर इसके हिफाज़त की मुहिम को मज़बूत करें और अपने हक़, दस्तूर और आने वाली नस्लों की पहचान को बचाएँ।”

 

यह मुलाक़ात वक़्फ़ की बेहतरी और इसके सही इस्तेमाल को लेकर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। समाज के विभिन्न तबकों ने इस पहल की सराहना की है और इसे वक़्फ़ की हिफाज़त के लिए एक अहम् कदम बताया है।

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

भाजपा नीतीश कुमार के साथ भी शिंदे वाला हाल करेगी :मीसा भारती

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

आप के स्थापना दिवस पर केजरीवाल का ईमानदारी और संविधान की रक्षा पर जोर

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ/अग्निवीर योजना सेना में आई कैसे ? कौन लाया ? कब लाया ?

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

Leave a Comment