Nationalist Bharat
राजनीति

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

पटना : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) का अब बिहार के अलावा झारखंड समेत अन्य प्रदेशों में विस्तार होगा। रविवार को रांची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार, झारखंड, केरल, दमन दीव, तामिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम सहित कई प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी।
बैठक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष कुमार ने झारखंड सहित अन्य राज्यों में पार्टी और संगठन विस्तार को लेकर साथियों की राय ली। उन्होंने कहा जल्द ही झारखंड की पार्टी इकाई का विस्तार होगा। मौके पर केरल की लेबर पार्टी का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) में विलय किया गया। लेबर पार्टी के अध्यक्ष वीके विक्रमन एवं उपाध्यक्ष के पवित्रन ने विलय का प्रस्ताव दिया था।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी से गरीबों, मजदूरों और वंचितों को काफी उम्मीद है। पार्टी बिहार-झारखंड सहित देश भर में गरीब, वंचित और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उनके मुद्दों को उठाएगी। बैठक में एनडीए की मजबूती पर भी नेताओं ने विमर्श किया। इस दौरान मजबूत जानाधार वाले क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने पर भी चर्चा की। बैठक के दौरान पार्टी की वेबसाइट और वाट््सअप चैनल जीतन राम मांझी ने लांच किया। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया। बैठक में देवेंद्र मांझी, कौशलेन्द्र दांगी, राधेश्याम प्रसाद, त्रिलोकीनाथ समेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष सह विधायक प्रफुल्ल मांझी, ज्योति देवी व अन्य नेता उपस्थित रहे।

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी का मन की बात संबोधन: राम मंदिर ध्वज से वोकल फॉर लोकल तक बड़े संदेश

Nationalist Bharat Bureau

“एक आरोपी बीजेपी का मेंबर”, AAP ने महिला को कार से घसीटने के बाद लगाया आरोप

अग्निपथ,पूरे भारत के लिये बना ‘पानीपत’ का मैदान

बिहार चुनाव 2025: 55 साल बाद भी अधूरी है उत्तर कोयल नहर परियोजना, अब चुनाव में उठ रहे सवाल

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

भाकपा (माले) ने की महागठबंधन से एकता सुनिश्चित करने की अपील

सीतामढ़ी लोकसभा चुनाव:तीन से तेरह प्रत्याशी तो हुए लेकिन कोई नहीं तोड़ पाया हैट्रिक का रिकॉर्ड

मुंगेर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की बेअदबी, झंडोत्तोलन में भारी लापरवाही

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment