Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Kangana Ranaut addressing Lok Sabha during electoral reforms discussion.

लोकसभा में चुनावी सुधारों पर हुई चर्चा के दौरान सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे साल विपक्ष ने सदन की कार्यवाही बाधित की, जिससे नए सांसद के रूप में उनका अनुभव परेशान करने वाला रहा। कंगना ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो तथ्य हैं और न ही कोई ठोस रणनीति। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत विपक्ष के एसआईआर नारे और बार-बार किए गए हंगामे को याद करते हुए की।

ईवीएम हैकिंग के आरोपों पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईवीएम नहीं, बल्कि लोगों के दिल हैक करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी धांधली का इतिहास होने का आरोप लगाया और इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण केस का उदाहरण दिया। कंगना ने बिहार में एसआईआर लागू होने के बाद 60 लाख फर्जी वोटर आईडी रद्द होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे मतदान प्रक्रिया और मजबूत हुई है।

कंगना ने विपक्ष द्वारा एक विदेशी महिला की तस्वीर लहराकर सदन में प्रदर्शन को महिलाओं का अपमान बताया और सदन की ओर से माफी भी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है, इसलिए वन नेशन वन इलेक्शन को लागू किया जाना चाहिए। कंगना ने अपने भाषण का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी गंगा राम हस्पताल में चल रहा इलाज

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

पटना एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी मैनेजर राय घायल

Nationalist Bharat Bureau

सभी सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन: माले

Nationalist Bharat Bureau

पटना पहुंचे तेजस्वी, आज विधायकों संग महागठबंधन की रणनीति पर मंथन

Nationalist Bharat Bureau

अग्निशमन विभाग कर्मी चन्दन कुमार ने जागरूकता अभियान चलाया

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश साहनी की पार्टी के प्रवक्ता पूर्व IPS नुरुल हुदा का नेतागिरी से मोह भंग? 

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

आशा वर्करों का मानदेय के लिए थाली पीटो आंदोलन

Leave a Comment