Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

बाराबंकी में दो कारों की टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

Burning cars after collision on Purvanchal Expressway in Barabanki, five people killed

बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब खड़ी वैगनआर कार को तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर में आग लग गई और कुछ ही पलों में दोनों कारें धधकने लगीं। हादसे में एक महिला और किशोरी समेत पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर कार सड़क किनारे रुकी हुई थी और उसमें सवार परिवार पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रही ब्रेज़ा तेज रफ्तार में आकर कार से जा टकराई। टक्कर के बाद लगी आग ने दोनों वाहनों को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार गाज़ियाबाद की और दूसरी दिल्ली रजिस्ट्रेशन की है। वैगनआर में मृतकों की पहचान गुलिश्ता (49), समरीन (22), इलमा खान (12), इश्मा खान (6) और जियान (10) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल जीशान समेत अन्य लोगों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बनेगा पांच सितारा होटल, बिहार कैबिनेट ने दी मंजूरी — पर्यटन और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

वेब पत्रकारों के लिए आवास,एक्रेडिटेशन,सुरक्षा,समूह बीमा,आक्समिकता म़े सहयोग के लिए डब्लूजेएआई चलाएगा चरणबद्ध कार्यक्रम

हिंदू PM बयान पर ओवैसी का तीखा तंज, सियासत गरम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को काँग्रेस ने बताया मनगढ़ंत व शरारतपूर्ण

शेख हसीना को 21 साल की सजा, बांग्लादेश की अदालत ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में सुनाया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, 855 अधिकारियों को बड़ा फायदा

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया एयरपोर्ट पर दिल्ली से पहली इंडिगो फ्लाइट, छठ पर घर लौटने का सपना हुआ सच

Leave a Comment