Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

नई दिल्ली:माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक के बदलने के बाद ही यह चर्चा थी कि ट्विटर में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनने के बाद ट्विटर ने अपने ब्लू टिक अकाउंट धारियों को मासिक $8 चार्ज लगाने का ऐलान किया था। अब बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है वह यह कि एलन मस्क ने कंपनी से छटनी भी शुरू कर दी है। यह छटनी भारत से शुरू हुई है जहां उसने अपने तमाम 250 कर्मचारियों को एक मेल के माध्यम से सूचित करते हुए कंपनी से निकाल दिया है। भारत में पूरी की पूरी टीम को ट्विटर से बाहर कर दिया गया है।

ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत में कंपनी के लगभग सभी कर्मचारियों को निकाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी। इसके मुताबिक भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी गई है। एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित चार बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

मिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत में करीब-करीब पूरा स्टाफ हटा दिया गया है। पूरी क्यूरेशन टीम की छुट्टी कर दी गई है। यह टीम ट्विटर मोमेंट्स फीचर के लिए कंटेंट तैयार करती थी। साथ ही कम्युनिकेशंस, ग्लोबल कंटेंट पार्टनरशिप्स, सेल्स और एड रेवेन्यू, इंजीनियरिंग और प्रॉडक्ट टीमों पर भी गाज गिरी है। एक सूत्र ने कहा कि इन टीमों में पूरे या 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला गया है। ट्विटर से निकाले गए एक कर्मचारी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कुछ कर्मचारियों को रिटेन रखा गया है। ये लोग कंपनी के फुल टाइम रोल पर नहीं थे। कंपनी की पब्लिक पॉलिसी टीम में रहे यश अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी मुझे निकाल दिया गया है। मुझे इस टीम और इस कल्चर का हिस्सा बनने पर गर्व है। इस टीम और इस ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।’ यह ट्विटर में फर्स्ट राउंड की छंटनी है। दिसंबर 2021 में पूरी दुनिया में ट्विटर के 7,500 कर्मचारी थे।

आजतक की खबरों के अनुसार छंटनी के बारे में आजतक को ट्विटर इंडिया के सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि कंपनी ने मार्केटिंग, पार्टनर रिलेशन, सेल्स और कंटेंट क्यूरेशन और एडिटोरियल जैसे वर्टिकल में पूरी टीमों को निकाल दिया है. जिन लोगों की छंटनी की गई है, वे अब इस खबर को सार्वजनिक कर रहे हैं. ट्विटर और लिंक्डइन दोनों वर्तमान में ट्विटर कर्मचारियों की खबरों से भरे हुए हैं. अब पूर्व कर्मचारी अपनी नौकरी के नुकसान के बारे में बात कर रहे हैं.

 

बता दें कि ट्विटर का 3.64 लाख करोड़ में अधिग्रहण करने के बाद एलन मस्क लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. उन्होंने सबसे पहले सीईओ पराग अग्रवाल और पॉलिसी चीफ और सीनियर वकील विजया गड्डे समेत शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था, तब से ट्विटर पर बड़े पैमाने पर छंटनी की अफवाहें चल रही थीं, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी के 25 प्रतिशत से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

विवाद के बीच BCCI का केकेआर को निर्देश, मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने कहा

Nationalist Bharat Bureau

Haryana New Government: नायब सैनी के हाथों में ही रहेगी प्रदेश की कमान, सरकार बनाने का दावा पेश

Maharashtra: अमरावती में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बैग की जांच

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव का हालचाल जानने AIIMS पहुँचे राहुल गांधी,15 मिनट तक रहे

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

मोहम्मद रफी का संगीत में योगदान अद्वितीय

Nationalist Bharat Bureau

मलेशिया में फंसे बिहार-यूपी के दो दर्जन युवक, कबूतरबाजों ने पासपोर्ट और कपड़े तक छीने

Nationalist Bharat Bureau

नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

Leave a Comment