Nationalist Bharat
शिक्षा

शिक्षक बहाली में देरी,आप सांसद संजय सिंह से मामले को संसद में उठाने की गुहार

पटना:बिहार की राजधानी पटना में टीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, चंद्रभूषण कुमार, रंजीत कुशवाहा एवं नूतन पटेल धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया। जहां सातंवे चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों ने एक ज्ञापन सौंपा जिसमें संसद में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से निवेदन किया गया है कि इस ज्वलंत मुद्दे को संसद में उठाने की कृपा करें।

आप नेता बबलू प्रकाश ने कहा बिहार सरकार, शिक्षक अभ्यार्थीयों के भावनाओं के साथ खेल रही है। तीन सालों से बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी संघर्ष कर रहे हैं। पिछले साल इसी धरनास्थल पर तेजस्वी यादव पहुंचे थे और नीतीश सरकार को खूब कोसा था। आज बिहार में तेजस्वी यादव सरकार में है लेकिन सत्ता मिलते ही शिक्षक अभ्यर्थियों से किया हुआ वादा भूल गए हैं। जबकि शिक्षा मंत्री उनके कोटे से है और बिहार में RCP टैक्स भी नहीं लगता है फिर शिक्षक बहाली में देरी क्यों ?आम आदमी पार्टी बिहार सरकार से मांग करती है कि सातंवे चरण की बहाली प्रक्रिया को अविलंब पूरा करें।

पत्रकारों के लिए प्रासांगिक है ‘विनोबा के साथ उनतालीस दिन’ पुस्तक : हरिवंश

बाढ़ प्रभावित स्कूलों के शिक्षक आनलाइन हाजिरी से मुक्त

फरीदाबाद: नए साल पर लोगों में खुशियां बांटने का लें संकल्प : रोहित जैन

राजद कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News: ट्रांसफर रूका लेकिन सक्षमता पास शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment