Nationalist Bharat
शिक्षा

महताब इश्तियाक की नीट में कामयाबी,हासिल किए 621 अंक

सीतामढ़ी: शहर के कपरोल गांव निवासी मेहताब इश्तियाक पिता मौलाना मुहम्मद इश्तियाक आलम तस्लीमी ने नीट 2023 की परीक्षा में 621 अंक लाकर अपने गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

बेटे की कामयाबी पर मौलाना इश्तियाक आलम ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि मेरा लड़का मुहम्मद मेहताब शुरू से ही मेहनती रहा है और बचपन से ही उसकी इच्छा डॉक्टर बनने की थी।जबकि मेहताब की माता सफतुन्निसा ने कहा कि मेहताब बचपन से ही शिक्षा के प्रति ईमानदार रहा है और अपनी कक्षा में विशिष्ट अंकों के साथ सफल होता था।

 

अपनी कामयाबी पर मुहम्मद महताब ने कहा कि अगर इंसान का इरादा पक्का हो, कोई भी काम मुश्किल नहीं होता।इंसान मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसान बना सकता है।मैं डॉक्टर बनकर गरीब और कमजोर लोगों का मुफ्त में इलाज करना चाहता हूं।
मुहम्मद महताब को इस उपलब्धि पर कई लोगों ने बधाई दी है जिसमें इंजीनियर तारिक अली खान, मास्टर राशिद फहमी, समाजसेवी मोहम्मद कमर अख्तर, मुहम्मद गोहर, मौलाना रिजवान कासमी, शादाब अहमद खान, रियाज अहमद खान, डॉ. मुहम्मद अमजद, कारी अमीन अल राशिद, डॉ. मुहम्मद फैयाज,अरमान अली, मुहम्मद तालिब हुसैन आजाद समेत अन्य शामिल हैं।

हमें तो सुख में साथी चाहिये दुख में तो हमारी बेटी अकेली ही काफी है

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सेंट माइकल स्कूल के फादर क्रिस्टो मंत्री डॉ अशोक चौधरी के हाथों बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

बहुत मुश्किल होता है मरने तक जिंदा रहना…।

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

ऐसे हालातों से गुजर कर मिलती है कामयाबी

Nationalist Bharat Bureau

रहमानी30 की बड़ी उपलब्धि: 22 छात्रों ने क्षेत्रीय गणित ओलंपियाड (RMO) 2024 के लिए योग्यता प्राप्त की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment