Nationalist Bharat
शिक्षा

फरीदाबाद: नए साल पर लोगों में खुशियां बांटने का लें संकल्प : रोहित जैन

फरीदाबाद, 03 जनवरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ग्रेटर फरीदाबाद में नए साल की शुरुआत धूमधाम से की गई। इस मौके पर विशेष रूप से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य रस, वीर रस सहित अन्य गणमान्य कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब समां बांधा। इस मौके पर स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन रोहित जैन व प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल में कार्यरत स्टाफ, अभिभावकों, शिक्षकों व बच्चों को नववर्ष की बधाई दी।
स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन रोहित जैन ने कहा कि नए साल पर हमें लोगों में खुशियां बांटने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नया साल सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नया जोश व सफलता के नए आयाम लेकर आएगा। वहीं इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाता रहा है और आशा है कि नए साल में और अधिक छात्रों, अभिभावकों व अन्य लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेगा।
इस अवसर पर स्कूल के एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ के लिए नववर्ष पर विशेष रूप से कई खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी, खुशबू शर्मा, अनिल अग्रवंशी, सुंदर कटारिया, सर्वेश अस्थाना, डा. प्रभु कुमार अग्रवाल वाइस चांसलर बेनेट यूनिवर्सिटी मौजूद रहे। इस अवसर पर जहां हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को खूब हंसाया तो वहीं अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर सभी गणमान्य जनों व स्टाफ के साथ स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन रोहित जैन व प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना ने गणमान्य जनों से केक कटवाकर सभी को नववर्ष की बधाई दी।

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 3000 मेधावी छात्र सम्मानित

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

बुखार और सर्दी-जुकाम: कारण, बचाव और उपचार

Nationalist Bharat Bureau

कितने घंटे वैलिड रहता है जनरल टिकट?

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

एएमपी ने पटना में नेशनल टैलेंट सर्च के 5वें संस्करण का शुभारंभ किया!

हमें तो सुख में साथी चाहिये दुख में तो हमारी बेटी अकेली ही काफी है

ये बेटे का घर है हमारा नहीं

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment