Nationalist Bharat
शिक्षा

रहमानी-30 में 2027 प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

पटनाःरहमानी प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस (रहमानी-30) में वर्ष 2027 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर 2026 को देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।रहमानी-30 के लिए वर्तमान में कक्षा 7, 8 या 10 में पढ़ रहे मुस्लिम छात्र एवं छात्राएं आवेदन के पात्र हैं। चयनित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ IIT-JEE, NEET, CA, CMA, CS, CLAT और NDA जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।प्रवेश परीक्षा में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, इस्लामिक स्टडीज, मेंटल मैथमेटिक्स और एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का पाठ्यक्रम CBSE, CISCE और प्रमुख राज्य बोर्डों के सामान्य विषयों पर आधारित होगा।

 

  • अभ्यर्थी रहमानी मिशन की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को होगी।

खानकाह रहमानी, मुंगेर के सज्जादानशीं एवं रहमानी-30 के संरक्षक हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के जिम्मेदार लोगों से इस शैक्षणिक मिशन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन कर उन्हें इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्यों जरूरी है यह बात प्रोफेसर यशपाल ने ही सबसे पहले बताई

Nationalist Bharat Bureau

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. सोबिया फातिमा ने NEET PG में हासिल की डर्मेटोलॉजी ब्रांच,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

प्रोफेसर डॉ. शिवनारायण के नवीनतम कथा-संकलन ‘युवा मन की कहानियाँ’ का लोकार्पण 21 फरवरी को

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी के शिक्षकों को नहीं मिलेगा हेडमास्टर का प्रभार, पटना हाई कोर्ट ने लगाया रोक

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

महात्मा गांधी

नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं वहीं काम करते रहेंगे:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment