Nationalist Bharat
राजनीति

प्रो.रामवचन राय को बिहार विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनने पर शफक बानो ने दी बधाई

पटना: बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रूप में प्रो. (डॉ.) रामवचन राय के मनोनीत होने पर बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक जदयू की प्रदेश महासचिव शफक बानो ने उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी है।शफक बानो ने कहा कि प्रो. रामवचन राय का सारण प्रमंडल की धरती से होना पूरे प्रमंडल के लिए गौरव और सम्मान की बात है। सारण की धरती ने शिक्षा, साहित्य, राजनीति और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को जन्म दिया है। ऐसे में प्रो. राय का बिहार विधान परिषद के सभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होना पूरे सारण प्रमंडल के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रो. राय अपनी विद्वता, दीर्घ राजनीतिक एवं विधायी अनुभव, संसदीय परंपराओं की गहरी समझ, सहज व्यवहार और कार्यकुशलता के लिए विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बिहार विधान परिषद के कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा सदन की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वस्थ संसदीय परंपराओं को और मजबूती मिलेगी।

 

शफक बानो ने प्रो. राय को वरिष्ठ राजनेता के साथ-साथ मार्गदर्शक और अभिभावक बताते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और अनुभव से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को लगातार प्रेरणा मिलती रही है।उन्होंने प्रो. रामवचन राय के सफल, सार्थक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

भागवत बोले—कुछ भारतीय अपनी ही भाषाएं नहीं जानते

Nationalist Bharat Bureau

कुम्हरार:जनसुराज की बिहार बदलाव रैली को कामयाब बनाने के लिए वंदना कुमारी ने झोंकी ताकत

Nationalist Bharat Bureau

इशरत ख़ातून को मिली बिहार काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

क्या नीतीश जी को यह आभास हो गया है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में उनका यह आखिरी सत्र है ?

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

पटना में ‘राज्यव्यापी दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन’ के लिए शिवहर से 6 बसों में रवाना हुए दिव्यांगजन

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment