Patna:राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चन्दन यादव ने पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी से मुलाकात कर संगठन को मजबूत और सशक्त करने की दिशा में ” सशक्त संकल्प -युवा विकल्प, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार युवा संवाद ” कार्यक्रम पर चर्चा किया ।राष्ट्रीय लोक मोर्चा,बिहार (युवा) सत्य और अहिंसा की शक्ति को देश और दुनियां के सामने ला कर अपने देश को आज़ादी दिलाने वाले अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दे कर अपने देश के जवानों और किसानों एकजुट कर देश को मजबूती की राह पर अग्रसर करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती से बिहार के सभी जिलों में युवा संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती के साथ युवाओं को सक्रीय राजनीती के लिए आमंत्रित करेगा एवं इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में बढ़ रहे सूखे नशे की रोकथाम के लिए जनजागरूकता किया जायेगा ।कार्यक्रम का प्रथम चरण में 02 अक्तूबर 2026 से संवाद सह जागरूकता अभियान शुरू करेगा जिसमें कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका एवं भागलपुर 09 अक्तूबर 2026 तक चलेगा ।कार्यक्रम का दूसरा चरण 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा जिसमें पूर्णिया प्रमंडल, कोसी प्रमंडल, दरभंगा प्रमंडल एवं मगध प्रमंडल के विभिन्न जिलों में 31 अक्टूबर 2026 तक एवं तीसरा चरण 18 नवम्बर 2026 से तिरहुत एवं सारण प्रमंडल के विभिन्न जिलों में आयोजित किया जाएगा साथ ही आगामी 06 दिसंबर 2026 को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना जिला में बैठक कर को आगे की रूपरेखा के लिए तैयार किया जायेगा ।

