Nationalist Bharat
राजनीति

लालू परिवार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच जुबानी जंग तेज

तेजप्रताप यादव का बयान :
मेरे आवास के बगल में मांझी जी का आवास है। उनके आवास से चूहा निकलता है और मेरे यहां लगाए पौधों को नुकसान पहुंचाता है। उनके यहां चूहा बहुत है।

जीतन राम मांझी का जवाब :
हम गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। अब लालू जी ने चूहा खाना छोड़ दिया है। उनके यहां कोई चूहा ज्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें हम दो मिनट में उसे देख लेंगे।

 

PATNA:लालू परिवार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच एक बार फिर जुबानी बवाल शुरू हो गया है। इस बार दोनों पक्षों के बीच चूहों को लेकर बयानों का आदान-प्रदान हो रहा है। विवाद की शुरुआत लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के एक यूट्यूब इंटरव्यू से हुई, जहां उन्होंने कहा कि उनके आवास के बगल में मांझी जी का घर है। तेजप्रताप ने दावा किया कि मांझी के आवास से चूहा निकलकर उनके पौधों को नुकसान पहुंचाता है, और आरोप लगाया कि मांझी चूहों को पकड़ते नहीं हैं।इस वीडियो के वायरल होने के बाद, शनिवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स (Twitter) पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “हम मुसहर परिवार के लोग हैं और गर्व से कहते हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और खाते भी हैं। इसलिए हमारे घरों और झोपड़ियों में चूहा नहीं भटकता। यदि लालू जी के यहां कोई चूहा ज्यादा उछल रहा है, तो उन्हें हमारे पास भेज दें, हम उसे दो मिनट में संभाल लेंगे।”यह विवाद इससे पहले भी यादव और गड़ेरी जाति को लेकर हुआ था। जीतन राम मांझी ने कहा था कि “लालू कहकर दिखाएं कि वह गड़ेरी हैं।” इस पर लालू ने पलटवार किया, “ऊ (मांझी) मुहसर है क्या?” जिसके जवाब में मांझी ने कहा, “हमारा पूरा खानदान ही मुहसर-भुईयां है।”

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

सदन से लेकर सड़क तक जन आंदोलन खड़ा करके ही फर्जी सरकार को बेनकाब किया जा सकता है:एजाज अहमद

मुर्गी पर काहे तोप चला रहे हैं नीतीश जी

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

एक लोकप्रिय राजनेता बनने के लिए बेहतरीन टिप्स

ट्राईबल एडवाइजरी कमिटी की तर्ज पर मोमिन एडवाइजरी कमिटी का भी गठन किया जाए:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस

Nationalist Bharat Bureau

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment