Nationalist Bharat
राजनीति

Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत का खोया हुआ अधिकार वापस दिलाएंगे गोपी किशन

मुजफ्फरपुर:Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत प्रमंडल के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार गोपी किशन ने नामांकन दाखिल किया। राजद समर्थित गोपी किशन ने प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में नामांकन के बाद अपने समर्थकों को संबोधित कर कहा कि यह चुनाव आम आदमी के अधिकार की लड़ाई है, जिसमें धनबल का कोई प्रभाव नहीं होगा। उनका दावा है कि इस चुनाव में युवाओं और आम लोगों का साथ मिल रहा है, जो बदलाव की चाह रखते हैं।
गोपी किशन ने कहा कि यह चुनाव मैं अकेले नहीं, बल्कि आम आदमी के साथ मिलकर लड़ रहा हूं। तिरहुत क्षेत्र की उपेक्षा को दूर कर यहां के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए हमने यह कदम उठाया है। जनता ने ठान लिया है कि युवाओं को ठगने वाले इस बार बाहर जाएंगे और लोकतंत्र में आम जनता से बड़ा कोई नहीं होता।


महागठबंधन के समर्थक गोपी किशन के नामांकन में भारी संख्या में मौजूद रहे और अपने उम्मीदवार के प्रति उत्साह दिखाया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि तिरहुत के विकास को प्राथमिकता देकर क्षेत्र को खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे। गोपी किशन का कहना है कि इस चुनाव से तिरहुत में एक नई दिशा का आरंभ होगा। क्षेत्र के लोग उनके साथ बदलाव की इस लड़ाई में पूरी तरह से खड़े हैं।
गौरतलब है कि इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है और दोनों पक्षों ने इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली है। गोपी किशन ने कहा कि इस बार सत्ता का बदलाव सुनिश्चित है और तिरहुत के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।

गाजा में युद्धविराम के लिए भारत को मध्यस्थता की जिम्मेदारी निभानी चाहिए: अफजल अब्बास

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

आज काशी पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सी एम योगी करेंगे अगवानी, कल दोनों करेंगे गाजीपुर में जनसभा

cradmin

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात में बडी जीत के बाद 24 फरवरी को पेश होगा भूपेंद्र पटेल सरकार का बजट, 23 से शुरू होगा सत्र

cradmin

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

धक्का मार गाड़ी के सहारे नीतीश कुमार की सिक्योरिटी

गिरिराज सिंह की यात्रा पर गरमायी सियासत,लालू और तेजस्वी का वार,केन्द्रीय मंत्री का पलटवार

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment