Nationalist Bharat
शिक्षा

रूकैया खातून ने इंटर आर्ट्स में प्रथम श्रेणी से पास करके नाम रौशन किया

सीतामढ़ी:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 के परिणाम में सीतामढ़ी जिले की कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, डुमरा की छात्रा और चक रसूलपुर की निवासी रूकैया खातून ने आर्ट्स संकाय में प्रथम श्रेणी हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। मोहम्मद आलम अंसारी की पुत्री रूकैया को 100 नंबरों के हिंदी में 74 अंक,उर्दू में 53,इतिहास में 58,भूगोलबमें 65 अंक और मनोविज्ञान में 67 अंक प्राप्त हुए।रूकैया खातून ने कुल 317 अंक हासिल किए हैं।
अपनी कामयाबी पर रूकैया ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं।मेरे माता पिता का सपना था कि मैं अच्छे अंकों से पास होऊं। घर पर संसाधनों की कमी के बावजूद मैंने दिन-रात मेहनत की। स्कूल की शिक्षिकाओं और प्रधानाध्यापिका का मार्गदर्शन बहुत सहायक रहा।”
रूकैया की कामयाबी पर कमला बालिका हाई स्कूल डुमरा के अध्यापकों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि रूकैया एक अनुशासित और मेहनती छात्रा रही है। लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले इस विद्यालय में ऐसी सफलता हमें गर्व प्रदान करती है। हम सभी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हैं कि वे रूकैया की तरह लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें।
अपनी पुत्री की कामयाबी पर पिता मोहम्मद आलम अंसारी ने कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई।आज रूकैया की सफलता पूरे परिवार के लिए खुशी का मौका है।

कोटा : एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 15 छात्रों ने दी जान

Nationalist Bharat Bureau

मां आंगनबाड़ी सेविका, बेटा बना DSP

Nationalist Bharat Bureau

महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी:प्रारंभिक विद्यालयों में अधिक संख्या में होगी महिला शिक्षकों की नियुक्ति

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70th CCE 2024: खुशखबरी! बीपीएससी 70वीं भर्ती के लिए बढ़ी पदों की संख्या, अब 2027 सीटों पर होगा चयन

Nationalist Bharat Bureau

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

राज्य में निजी विद्यालयों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment