Nationalist Bharat
शिक्षा

रोशन खातून ने इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

सीतामढ़ी:नानपुर प्रखंड के बहुरार निवासी हनीफ नदाफ की बेटी रौशन खातून ने हाल ही में जारी इंटर की परीक्षा के नतीजों में 331अंक लाकर प्रथम श्रेणी हासिल कर अपने शिक्षक, माता-पिता, भाई-बहन और रिश्तेदारों का नाम रौशन किया है। उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स बहुरार की छात्रा रौशन खातून के बारे में उसके शिक्षक ने कहा कि वह शुरू से ही मेहनती और काफी होशियार रही है। रौशन खातून ने कहा कि दिल्ली में लॉ की पढ़ाई कर रहे मेरे बड़े भाई मुहम्मद गुड्डू ने जिस तरह से मुझे गाइड किया, वह काबिले तारीफ है। यही वजह है कि उनकी देखरेख में रह रही मेरी बड़ी बहन रुखसाना खातून और भतीजी सबरीन खातून ने भी पिछले साल इंटर और मैट्रिक की परीक्षा फर्स्ट डिविजन से पास करके अपने गांव और जिले, माता-पिता और शिक्षकों का नाम रौशन किया था। अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए रौशन खातून ने कहा कि कड़ी मेहनत करने वालों को ही बड़ी सफलता मिलती है, इसलिए सभी स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाना चाहिए। रौशन खातून को माता-पिता, टीचर और रिश्तेदार उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

योगी सरकार ने 23 लाख छात्रों के लिए खोला खजाना, 7 दिन में मिलेगा यूनिफॉर्म और स्वेटर का पैसा

Nationalist Bharat Bureau

Paper Leak का साल रहा 2024,कई प्रतियोगी परीक्षाएं करनी पड़ीं रद्द

Nationalist Bharat Bureau

National Mathematics Day 2022:श्रीनिवास रामानुजन ने अपनी 33 साल की उम्र में दुनिया को लगभग 3500 गणितीय सूत्र दिए

Nationalist Bharat Bureau

डॉ. सोबिया फातिमा ने NEET PG में हासिल की डर्मेटोलॉजी ब्रांच,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

IAS और उनके ड्राइवर दोनों की बेटी एक साथ बनी जज

CTET RESULT 2023: जानें क्या हैं CTET के बाद करियर ऑप्शन,देखें पूरी डिटेल्स

प्रेमचंद के मज़ीद नाविल और अफ़्सानों का अरबी में तर्जुमा किया जाये:प्रोफ़ैसर असदउद्दीन

Nationalist Bharat Bureau

व्यवस्था बच्चे के सपनों को कुचल देती है तो…

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित विज्ञापन

Nationalist Bharat Bureau

लड़ाई मनुस्मृति और संविधान के बीच,50 फीसदी आरक्षण की दीवार तोड़ेंगे:राहुल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment