Nationalist Bharat
शिक्षा

पटना पुस्तक मेला 2025: अवधेश प्रीत को समर्पित, ‘वेलनेस—अ वे ऑफ लाइफ

पटना पुस्तक मेला 2025 के दौरान गांधी मैदान में लगे पुस्तकों के स्टॉल और साहित्यिक कार्यक्रमों की तस्वीर

Patna Book Fair 2025: सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) की ओर से आयोजित पटना पुस्तक मेला अपने 41वें संस्करण में इस साल 5 से 16 दिसंबर तक गांधी मैदान में भव्य रूप से आयोजित होगा। इस बार मेला लोकप्रिय कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित रहेगा। सीआरडी अध्यक्ष एवं साहित्यकार रत्नेश्वर ने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम ‘वेलनेस—अ वे ऑफ लाइफ’ रखी गई है, जिसके तहत राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वास्थ्य-संवाद’ का विशेष आयोजन होगा। इसमें देशभर के प्रमुख डॉक्टर शामिल होंगे।

मेले में इस बार 300 से अधिक नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’, कवि सम्मेलन, मुशायरा, संपादक से संवाद, युवा स्वर, जानो-जंक्शन, कला दीर्घा, सिनेमा-उनेमा, जनसंवाद और स्कूल उत्सव प्रमुख आकर्षण रहेंगे। प्रख्यात संपादक प्रभात रंजन के संयोजन में शशिभूषण द्विवेदी सम्मान भी प्रदान किया जाएगा, जिसकी पुरस्कार राशि 51 हजार रुपये है। पटना लिटररी फेस्टिवल और पुस्तक मेला मिलकर राष्ट्रीय मुशायरा भी आयोजित करेंगे, जिसमें देश के नामी शायर और कवि हिस्सा लेंगे।

इस वर्ष मेले में लगभग 200 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें देश के प्रमुख प्रकाशक जैसे राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन, प्रभात प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, उपकार प्रकाशन, सम्यक प्रकाशन, ओसवाल बुक्स, मंजुल प्रकाशन, हिन्द युग्म और साहित्य अकादमी सहित अन्य संस्थान शामिल होंगे। सिनेमा-उनेमा फिल्म फेस्टिवल के लिए विशेष सिनेमा हॉल भी बनाया जाएगा। जयप्रकाश के संयोजन में होने वाला “जनसंवाद” कार्यक्रम इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा।

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

प्रशिक्षु IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन,प्राथमिकी दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Assam Forest ने Forest Guard, Driver, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख।

Nationalist Bharat Bureau

अनिवार्य नहीं, लेकिन एनडीए में महिला कैडेट क्रू कट के लिए जाती हैं।

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए रथ रवाना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment