Nationalist Bharat
शिक्षा

IAS और उनके ड्राइवर दोनों की बेटी एक साथ बनी जज

हाल ही में हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 111 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। इस परिणाम में एक दिलचस्प कहानी उभरकर आई है: हरियाणा में तैनात एक आईएएस अधिकारी और उनके ड्राइवर की बेटी ने एक साथ परीक्षा पास कर जज बनने का सपना साकार किया। न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 12 से 14 जुलाई 2024 के बीच किया गया था। अब देखते हैं कि इनमें किसकी रैंक अधिक है।

आईएएस अधिकारी मुकेश अहूजा, जो हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर हैं, और उनके ड्राइवर होशियार सिंह की बेटी समीक्षा ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। मुकेश अहूजा की बेटी पारस और होशियार सिंह की बेटी समीक्षा दोनों ने हरियाणा न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा पास की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समीक्षा ने बताया कि उनके पिता 2007 से अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं, और उनके रहन-सहन और तौर-तरीकों से बहुत प्रभावित हैं। उनका सपना था कि उनकी बेटी भी अधिकारी बने, जो अब सच हो गया है। बचपन से ही समीक्षा को किताबों में जजों की तस्वीरें देखकर प्रेरणा मिलती थी, और तभी उन्होंने जज बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इसे सच कर दिखाया।

होशियार सिंह ने इस पर कहा कि वह 10वीं पास करके ड्राइवर बने थे और कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी जज बनेगी। उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है।

परीक्षा में पारस ने 12वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि समीक्षा ने एससी कैटेगरी में राज्य में दूसरी रैंक हासिल की। इस पर आईएएस अहूजा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि होशियार सिंह की बेटी भी इस परीक्षा की तैयारी कर रही है, तो उन्होंने दोनों को मिलवाया। दोनों ने अच्छी रैंक से परीक्षा में सफलता पाई, और यह उनके लिए बहुत गर्व का क्षण है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी:प्रारंभिक विद्यालयों में अधिक संख्या में होगी महिला शिक्षकों की नियुक्ति

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षा मंत्री से मुलाकात।

बुखार और सर्दी-जुकाम: कारण, बचाव और उपचार

Nationalist Bharat Bureau

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

कब तक ‘रैगिंग की आंधी’ में बुझेंगे सपनों के दीप?

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा,जदयू की दो टूक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment