Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

Delhi Pollution:बंद कर दी मॉर्निंग वॉक, घर में रहना ही बेहतर उपाय :CJI डीवाई चंद्रचूड़

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि उन्होंने मॉर्निंग वॉक बंद कर दी है। चीफ जस्टिस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉक्टर ने उन्हें सुबह टहलने की सलाह दी है, लेकिन दिल्ली की हवा की गुणवत्ता को देखते हुए घर में रहना ही अधिक सुरक्षित महसूस हो रहा है।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया कि उन्होंने 24 अक्टूबर से सुबह की सैर पर जाना बंद कर दिया है। आमतौर पर वह सुबह 4-4:15 बजे वॉक के लिए निकलते थे, लेकिन अब बढ़ते प्रदूषण के कारण घर के अंदर रहना ही बेहतर समझ रहे हैं। बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध छाई रहती है। पूरा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र धुंध की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है, और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) “बेहद खराब” श्रेणी में है। दिल्ली का औसत AQI लगभग 300 है, जबकि आनंद विहार में यह 400 से अधिक पहुंच गया है।

दशहरा के बाद से दिल्ली की हवा में लगातार जहरीले तत्व बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 283 दर्ज किया गया, वहीं आनंद विहार का एक्यूआई 409 तक पहुंच गया। इसके अलावा, आईटीआई शाहदरा में AQI 302, वजीरपुर में 302, आईटीआई जहांगीरपुरी में 323, पंजाबी बाग में 304, रोहिणी में 313, मुंडका में 318, बवाना में 310 और अलीपुर में 308 रिकॉर्ड किया गया।

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

तीन दिवसीय अंतरजिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्धाटन

Nationalist Bharat Bureau

Benefits of Swimming: गर्भवती महिलाओं के लिए स्विमिंग है बेस्‍ट, फायदे हैं अनेक!

cradmin

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

कोरोना के खतरे के बीच यूपी के अस्पतालों में टीके ख़तम, बूस्टर डोज़ के लिए बढ़ रही है भीड़

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment