Nationalist Bharat
खेल समाचारनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

Migration in Bihar:बिहार से पलायन की रफ्तार घटी

पटना: काम-धंधे और रोजगार के लिए बिहार से दूसरे राज्यों में जाने वाले कामगारों की संख्या में पिछले 12 वर्षों के दौरान उल्लेखनीय कमी आई है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में राज्यों की समृद्धि का आकलन करते हुए बताया गया है कि बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ने से लोगों का पलायन धीमा हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राज्यीय पलायन (इंटर-स्टेट माइग्रेशन) को लेकर राज्यों के आकर्षण में बदलाव आया है। पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे राज्य, कम दूरी वाले पलायन के लिहाज से शीर्ष पर आ गए हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और बिहार की स्थिति में गिरावट आई है। वहीं, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, और कर्नाटक में आने वाले प्रवासियों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है, जबकि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में यह संख्या घटी है।

रिपोर्ट में आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के सहरसा जिले से सबसे अधिक पलायन होता है। पलायन करने वाले ज्यादातर लोग मुंबई, बेंगलुरु, हावड़ा, मध्य दिल्ली और हैदराबाद जैसे जिलों की ओर रुख करते हैं। दिल्ली अब भी बिहार से पलायन करने वालों की पहली पसंद बनी हुई है। राज्य स्तर पर, बिहार और दिल्ली के बीच पलायन की संख्या अब भी सबसे अधिक है।

2011 में भारत में प्रवासी कामगारों की संख्या 45.57 करोड़ थी, जो 2023 में घटकर 40.20 करोड़ रह गई। इस प्रकार, प्रवासी कामगारों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ईएसी-पीएम के पूर्व चेयरमैन बिबेक देबराय द्वारा लिखे गए पेपर में कहा गया है कि यह कमी प्रमुख क्षेत्रों के आसपास बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, और आर्थिक अवसरों की उपलब्धता के कारण हुई है।

रिपोर्ट, जिसका शीर्षक है “40 करोड़ सपने! उच्च आवृत्ति डेटा का उपयोग करके भारत में घरेलू प्रवास की स्थिति और दिशा की जांच,” यह भी बताती है कि भारत में कुल घरेलू प्रवास दर धीमी हो रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रवास दर कुल जनसंख्या का 37.64 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 28.88 प्रतिशत हो गई है। देबराय ने लिखा कि यह देश में बढ़ते आर्थिक अवसरों का संकेत है।

Assam Forest ने Forest Guard, Driver, Cook और अन्य पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, ये है आवेदन की आखिरी तारीख।

Nationalist Bharat Bureau

वाराणसी पुलिस और वकील के बीच टकराव: घायल वकील निकले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई के दामाद, लेकिन सन्नाटा क्यों?

Nationalist Bharat Bureau

पटना पुस्तक मेला 2025: अवधेश प्रीत को समर्पित, ‘वेलनेस—अ वे ऑफ लाइफ

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव !

ब्रिटेन के विदेश सचिव मंगलवार को चीन का करेंगे दौरा

संसद परिसर से हटाया जाए सैंगोल,राजतंत्र का है प्रतीक

बिहार में जल्द ही होने वाली है सैकड़ों पदों पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

चिरोंजी के फायदे: पेट की बीमारियों, माइग्रेन से छुटकारा पाएं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें।

cradmin

बिहार एबिलिंपिक्स टीम ने 2 गोल्ड मेडल समेत आठ मेडल जीते

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment