Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

सीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन माननीय उप मुख्यमंत्री बिहार श्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। महोत्सव की अध्यक्षता मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सह प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी मोहम्मद जमा खान ने किया। महोत्सव में सुनील कुमार पिंटू सांसद सीतामढ़ी, रामेश्वर महतो सदस्य बिहार विधान परिषद, रेखा कुमारी सदस्या बिहार विधान परिषद, गायत्री देवी सदस्या बिहार विधानसभा परिहार, मोतीलाल प्रसाद सदस्य बिहार विधानसभा रीगा, पंकज कुमार मिश्रा सदस्य बिहार विधानसभा रुनीसैदपुर, संजय कुमार गुप्ता सदस्य बिहार विधानसभा बेलसंड, मिथिलेश कुमार सदस्य बिहार विधानसभा सीतामढ़ी, अनिल कुमार सदस्य बिहार विधान सभा बथनाहा, अदिति कुमारी अध्यक्षा जिला परिषद सीतामढ़ी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा,पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय,एवं उप विकास आयुक्त विनय कुमार द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं जानकी उद्धव प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में जिला एवं राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए नागरिकों को सीतामढ़ी महोत्सव को हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।

 

 

उन्होंने बताया कि आज मेरा सौभाग्य है की जगत जननी मां जानकी की पावन प्राकट्य भूमि सीता की मही अर्थात सीतामढ़ी में जिला पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित होकर आपके बीच उपस्थित हुआ हूं।बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की तरह बिहार के विभिन्न स्थलों को विकसित एवं पर्यटन के उद्देश्य से सीतामढ़ी को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से यह जानकी महोत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन 10 से 12 मई तक किया जा रहा है। जानकी महोत्सव को विस्तार रूप देते हुए वर्ष 2011 से सीतामढ़ी महोत्सव प्रति वर्ष जानकी नवमी को आयोजित होता रहा है। यह महोत्सव विशेष रूप से सीतामढ़ी की धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को जानने समझने आत्मसात करने एवं प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बिहार तार किशोर प्रसाद ने जानकी जन्म उत्सव पर समस्त जिले वासियों को जानकी महोत्सव की बधाई दी। एवं उन्होंने कहा कि अयोध्या के तर्ज पर सीतामढ़ी जिला को भी पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। साथ ही कहा कि धार्मिक व आध्यात्मिक विशेषताओं को अपने अंदर समेटे सीतामढ़ी जिला अपनी उत्कृष्ट व सांस्कृतिक विरासत को लेकर विश्व में विख्यात है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ज़मा खान

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला के प्रभारी मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने समस्त बिहार वासियो को जानकी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने कहा की सब के प्रयास से सीतामढ़ी जिले को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर आए इस को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर विकास को लेकर चर्चा की जाएगी। मौके पर सांसद सुनील कुमार पिंटू ने सभी जिला वासियों को सीतामढ़ी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने उप मुख्यमंत्री बिहार से सीतामढ़ी जिले की लंबित योजनाओं को रफ्तार दिलाने हेतु आग्रह किया।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देती हुई कलाकार

महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जितेंद्र कुमार ,वासु दीपा घोष एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा बिहार गौरव गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भारत की मशहूर लोक गायिका कल्पना पटवारी ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी।कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा अतिथि कलाकारों को पुष्प गुच्छ एवं जिला प्रशासन की ओर से जानकी उद्योग प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

अदानी की गिरफ्तारी करके जेपीसी का हो गठन: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर से मिले सच्चिदानंद राय

गृह विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

भारत दुनिया को देगा खाना अगर…

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment