Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर पीपरडीह मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से राजद के प्रदेश महासचिव उदय उज्जवल के छोटे भाई अजय कुमार सिंह (38) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, अजय कुमार सिंह खेत में गेहूं की पटवन कराने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल और पिपराडीह गांव में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजन बदहवास नजर आए, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा समेत कई राजद नेता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने सरकारी मुआवजे की मांग की है। NH-19 पर हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

शीतकालीन सत्र की शुरुआत, पीएम मोदी ने विपक्ष से की सार्थक बहस की अपील

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन पर संकट, एक दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

15 वर्ष में बनेगा अखंड भारत,रास्ते में आने वाले मिट जाएंगे:मोहन भागवत

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

तेजस्वी यादव ने खाली किया देशरत्न मार्ग वाला बंगला, विजयादशमी को गृह प्रवेश करेंगे डिप्टी सीएम

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment