Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का अल्टीमेटम

नेता प्रतिपक्ष ने कहा की ‪गोपालगंज नरसंहार का आरोपी दुर्दांत जेडीयू विधायक अमरेन्द्र पांडे अगर कल शाम तक गिरफ्तार नहीं हुआ तो अपने सभी विधायकों के साथ गोपालगंज के लिए निकलूंगा।

 

पटना :गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने ज़े पी़ चौधरी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके माता, पिता और भाई की मौत हो गई. चौधरी आरजेडी से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने आरोपी जद यू विधायक के भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि आरोपी विधायक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस मामले पर राजद और उसके नेता सरकार पर हमलावर हो गए हैं।ताज़ा घटनाक्रम में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को सख्त अल्टीमेटम देते हुए आरोपित विधायक की गिरफ्तारी के लिए कल शाम तक वक़्त दिया है ।नेता प्रतिपक्ष ने कहा की ‪गोपालगंज नरसंहार का आरोपी दुर्दांत जेडीयू विधायक अमरेन्द्र पांडे अगर कल शाम तक गिरफ्तार नहीं हुआ तो अपने सभी विधायकों के साथ गोपालगंज के लिए निकलूंगा।‬
बताते चले कि गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों ने ज़े पी़ चौधरी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके माता, पिता और भाई की मौत हो गई. चौधरी आरजेडी से जुड़े बताए जा रहे हैं. इस बीच पुलिस ने आरोपी जद यू विधायक के भाई और भतीजा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रूपनचक गांव में दो बाइक पर सवार अपराधियों ने राजद नेता चौधरी के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें उनके पिता महेश चौधरी (65 ) और मां संकेशिया देवी (62) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस हमले में जेपी चौधरी और उनके भाई शांतनु चौधारी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान शांतनु चौधरी ने भी दम तोड़ दिया. घायल जेपी चौधरी का इलाज अभी चल रहा है.हथुआ के थाना प्रभारी अभय कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घयल चौधरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुचायकोट के जनता दल युनाइटेड विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय व उनके पुत्र मुकेश पांडेय को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि एक अज्ञात व्यक्ति पर भी हत्या का आरोप लगाया गया है।

नगरपालिका संशोधन विधेयक के विरोध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर

यूपी में भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

बिहार से ही जनविरोधी केंद्र सरकार बदलने की बयार बहेगी:इरशाद अली आजाद

बहराइच में CMO प्रतिनिधि बनकर धमकाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता: 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 65 लाख का इनाम खत्म

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

तीन राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी

Nationalist Bharat Bureau

BANGLADESH: ढाका में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के आवास में लगाई आग

Leave a Comment