Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची मंगलवार को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित कर दी गई। इस प्रक्रिया में राज्य की मतदाता सूची से 24 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर ने बताया कि मसौदा सूची निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और इसकी प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी सौंप दी गई हैं।

एसआईआर के गणना चरण के पूरा होने के बाद जारी मसौदा सूची में 2,54,42,352 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 24,08,503 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। हटाए गए नामों में 6,49,885 मृत मतदाता, 6,45,548 ऐसे मतदाता जिनका पता नहीं चल सका, और 8,16,221 मतदाता ऐसे पाए गए जो स्थायी रूप से अपने पंजीकृत पते से स्थानांतरित हो चुके हैं।

इसके अलावा, आयोग ने 1,36,029 डुप्लिकेट मतदाताओं और अन्य श्रेणियों में आने वाले 1,60,830 नामों की भी पहचान की है। एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले केरल की मतदाता सूची में कुल 2,78,50,855 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से करीब 8.65 प्रतिशत नाम हटाए गए हैं। केलकर ने बताया कि मसौदा सूची पर आपत्तियां और दावे 22 जनवरी तक दर्ज किए जा सकते हैं, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द बनेंगे दादा,तेजस्वी यादव पापा

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

RAHUL GANDHI:राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन, कार्यकर्ताओं को ‘विजय मंत्र’ देंगे पीएम मोदी

cradmin

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

औरंगाबाद रेल हादसा:प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक,लोगों ने उठाये सवाल

Nationalist Bharat Bureau

कफ सिरप कांड के बाद सख्त हुई सरकार — दवा कंपनियों को उत्पादन संयंत्र अपग्रेड करने का निर्देश, गुणवत्ता मानकों पर सख्त निगरानी

Leave a Comment