Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश से भागने के बाद ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार किया,शेख हसीना की मुश्किल बढ़ी

नई दिल्ली:बांग्लादेश में राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान इस्तीफा देकर भारत पहुंची प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किल उस समय बढ़ गई जब ब्रिटेन ने शरण देने से इंकार कर दिया।बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना फिलहाल भारत में है। शेख हसीना बांग्लादेश में बवाल के बाद बीते दिन पीएम पद से इस्तीफा दे दी। इस्तीफा देने के बाद सेना की विमान से वो भारत आई। वहीं कल तक जो शेख हसीना एक देश पर राज कर रही थीं वहीं आज शरण के लिए दूसरे देशों के इजाजत की मोहताज हैं। पहले माना जा रहा था कि शेख हसीना ब्रिटेन जाएंगी।

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  ब्रिटेन में शेख हसीना की बहन और बेटे रहते हैं ऐसे में वो वहीं जाना चाहती थी। लेकिन ब्रिटेन से शरण की उम्मीद लगा रही हसीना को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन ने कहा कि हमारे इमिग्रेशन रूल्स किसी व्यक्ति को शरण के लिए आने या फिर अस्थायी तौर पर रहने की परमिशन नहीं देते। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस तरह की शरण तो किसी को भी उस देश में ही मांगनी चाहिए, जहां वह सबसे पहले सुरक्षित पहुंचा हो।

 

 

 

ऐसे में अब देखा जाए तो ब्रिटेन ने एक तरह से शेख हसीना को भारत में ही शरण मांगने का सुझाव दिया है। फिलहाल भारत में रह रही शेख हसीना को अब उन्हें नए विकल्प की तलाश करनी होगी। हालांकि भारत सरकार ने अब तक शेख हसीना के ठहरने को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन बांग्लादेशी मीडिया का कहना है कि शेख हसीना अंतरिम ठहराव के लिए ही भारत पहुंची थीं और वह यहां से किसी और देश जा सकती हैं। लेकिन अब तक वह हिंडन एयरबेस में ही ठहरी थीं।कुछ वक्त पहले उन्हें दिल्ली में ही किसी सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया गया है।

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड पर आया बड़ा अपडेट

मान्यता प्राप्त मदरसों के शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियमितीकरण और वेतन भुगतान की मांग

Nationalist Bharat Bureau

गल थेथरही कर रहे हैं नीतीश कुमार:जायसवाल

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment