Nationalist Bharat
राजनीति

राहुल गांधी साधु हैं, उनकी जाति नहीं: निशिकांत दुबे

नयी दिल्ली: छह अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हालिया टिप्पणी का मंगलवार को उल्लेख किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता साधु हैं तथा साधु की कोई जाति नहीं होती।वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने ठाकुर की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता से कथित तौर पर उनकी जाति के बारे में सवाल किया था।

 

 

वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए दुबे ने ठाकुर की टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेता से कथित तौर पर उनकी जाति के बारे में सवाल किया था।

 

दुबे ने कहा, ‘‘अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों जो कहा, उससे मैं पूरी तरह सहमत नहीं हूं। मैं इस सदन में उनकी ओर से माफी मांगना चाहूंगा।’’झारखंड के गोड्डा से सांसद ने कहा, ‘‘जाति के बारे में उन्होंने जो आरोप लगाया है, वह गलत है… कोई जाति नहीं है। वह (गांधी) कहते हैं, मैं जैसा दिखता हूं, वैसा नहीं हूं… इसलिए वह एक साधु हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘कहा जाता है कि जाति न पूछो साधु की।’’दुबे ने राष्ट्रव्यापी जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला।उन्होंने कहा, ‘‘अनुराग सिंह ठाकुर जी ने गलती की… लेकिन मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, इस देश में बहुत से लोग धर्म, जाति में विश्वास नहीं करते हैं… वे जाति आधारित जनगणना में कैसे भाग लेंगे?’’

 

गत 30 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान ठाकुर ने गांधी की जाति को लेकर टिप्पणी की थी जिस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई थी।ठाकुर ने कहा था, ”जिसकी जाति का पता नहीं वह (जातीय) जनगणना की बात कर रहा है।’’इस पर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि यह जाति कैसे पूछ सकते हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

जनता की गाढ़ी कमाई का 226 करोड़ रूपया खर्च करके नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

भारत जोड़ों यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में पहुंचेगी : पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली

cradmin

चंदन यादव: रुन्नी सैदपुर की बदलती राजनीति का नया प्रभावी चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा के गढ़ में इंडिया गठबंधन की राह मुश्किल

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर खेला नया कार्ड ?

Nationalist Bharat Bureau

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment