Nationalist Bharat
राजनीति

नारी न्याय’ के जरिए कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध:डॉ अशोक गगन

PATNA:बिक्रम विधानसभा के बिक्रम में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता डॉ अशोक गगन के नेतृत्व में जनसरोकार पदयात्रा निकाली। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पदयात्रा की शुरुआत बिक्रम के शहीद चौके पर माल्यार्पण कर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजारों से गुजरते हुए गांधी आश्रम पहुंची। वहां महात्मा गांधी एवं बाबू खदेरन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

वही खोरैठा में महिला सशक्तिकरण ,शिक्षा,महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पदयात्रा पंहुच सभा मे तब्दील हो गयी।इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में महिला,युवा, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने सरकार से रोजगार के अवसर ,बेहतर शिक्षा व्यवस्था, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई पर नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण एवं भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर डॉ अशोक गगन ने कहा, राज्य और देश का युवा आज हताश है। रोजगार का कोई ठोस इंतजाम नहीं है, शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार बनकर रह गई है।उन्होंने जातीय जनगणना के आधार पर सामाजिक न्याय, सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुधार,स्वरोज़गार के अवसर,और गरीब-पिछड़े- अल्पसंख्यक वर्ग को समान अवसर व सम्मान देने की मांग की।


वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी ने सरकार पर आरक्षण नीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने गरीबों को शिक्षा और इलाज से वंचित करने और अमीरों के हित में काम करने का आरोप लगाया।वही प्रभारी शेख मिनाज ने कहा कि कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर जनता की आवाज़ बनेगी।डॉ दिव्य ज्योति ने कही की महिला सशक्तिकरण और सम्मान यही है कांग्रेस की पहचान है।कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला राष्ट्रपति,पहली महिला प्रधानमंत्री,पहली महिला मुख्यमंत्री और पहली महिला राज्यपाल दी।कांग्रेस हम महिला सशक्तिकरण के संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है।भारत की बेटियों की कल्पना का दायरा बढ़ाना और नए विकल्प प्रस्तुत करना हमारी जिम्मेदारी और उनका अधिकार है।

कांग्रेस महिला सेल ने संभाली जाले विधानसभा की चुनावी कमान

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस सत्ता पाना तो दूर विपक्ष तक बनने को तैयार नहीं

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश-लालू की सरकार दलित राज्यपाल को कर रही है अपमानित : सम्राट चौधरी

खालिदा जिया के निधन से BNP को बड़ा झटका

Nationalist Bharat Bureau

क्यों हमेशा जीतने वाला ही लिखता है इतिहास

Nationalist Bharat Bureau

जदयू का राजनीतिक प्रस्ताव विरोधाभासी तथ्यों के साथ स्तुति गान तक हीं सिमित

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में 24 सितंबर को CWC की बैठक, सीट शेयरिंग और बिहार के मुद्दों पर होगी चर्चा

Nationalist Bharat Bureau

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

Leave a Comment