Nationalist Bharat
राजनीति

पटना में 24 सितंबर को CWC की बैठक, सीट शेयरिंग और बिहार के मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना: कांग्रेस पार्टी ने 24 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की विस्तारित बैठक आयोजित करने की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। बैठक से पहले बिहार कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, सीएलपी नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने हिस्सा लिया।

ऐतिहासिक होगी CWC की बैठक: राजेश राम प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पटना में CWC की बैठक होना ऐतिहासिक है। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान बदलने की कोशिश का आरोप लगाया और बिहार की एनडीए सरकार को “वोट चोरी” के जरिए सत्ता हासिल करने वाली सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में देश और बिहार के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसके बाद जनता के सामने कांग्रेस का रोडमैप पेश किया जाएगा।

बिहार में गुंडाराज और लूट का आरोप: शकील अहमद खान कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद खान ने बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है और बिहार अब “गुंडाराज” के तौर पर जाना जा रहा है। उन्होंने नारा दिया, “वोट चोर गद्दी छोड़, गुंडाराज वापस जाओ।” उन्होंने कहा कि CWC की बैठक में कांग्रेस बिहार की जनता के सामने अपना एजेंडा स्पष्ट करेगी।

बेरोजगारी और अपराध पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा: बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ता अपराध सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जिन पर पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और अमित शाह “वोट चोरी और चुनाव चोरी” में व्यस्त हैं। पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों पर लाठीचार्ज को भी उन्होंने शर्मनाक बताया। अल्लावारू ने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा पूरे बिहार में गूंजेगा।

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा :महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में तालमेल के साथ सीट शेयरिंग होगी और इसको लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि चिंता एनडीए को होनी चाहिए, जहां गठबंधन में तालमेल की कमी साफ दिखती है। CWC की बैठक में न केवल कांग्रेस, बल्कि महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान देशभर के कई बड़े नेता पटना पहुंचेंगे।यह बैठक बिहार की सियासत में कांग्रेस की रणनीति को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लोकसभा 2024 : बसपा का फोकस अपने काडर वोटों के साथ, पसमांदा और अति पिछडो पर

cradmin

Khan Sir:खान सर पहुंचे जदयू नेता के घर,सियासी गलियारे में चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी कर्मियों के पदोन्नति पर वर्षों से लगी रोक के कारण हजारों कर्मी बगैर पदोन्नति हो रहे सेवानिवृत्त

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

भारत ने पुतिन की सुरक्षा का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया

Nationalist Bharat Bureau

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश,राजेंद्र आर्लेकर को विदाई

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव का सामाजिक इंजीनियरिंग फॉर्मूला, सियासत में मचा घमासान

बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है:जीतन राम मांझी

तेजप्रताप यादव की हरकत,राजद की मजबूरी,लालू राबड़ी और तेजस्वी यादव के गले की हड्डी,पढ़िए पूरा विश्लेषण

Leave a Comment