Nationalist Bharat
Bihar Election 2025राजनीति

परिहार सीट पर घमासान: रितु जायसवाल ने BJP प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, एफिडेविट में गड़बड़ी का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीतामढ़ी की परिहार सीट पर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व मुखिया रितु जायसवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी गायत्री देवी पर निशाना साधते हुए उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है। जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एफिडेविट के दस्तावेज जारी करते हुए दावा किया कि बीजेपी प्रत्याशी के हलफनामे में स्वार्जित अचल संपत्ति (Self Acquired Property) के आंकड़ों में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई कर नामांकन रद्द करना चाहिए।

एफिडेविट में अंतर का आरोप:
रितु जायसवाल के अनुसार, गायत्री देवी ने अपने फॉर्म-26 के Part A में बताया है कि उनके पास स्वार्जित अचल संपत्ति की वर्तमान बाजार कीमत 83 लाख रुपये है, जबकि Part B में वही मूल्य 59 लाख रुपये दर्शाया गया है। जायसवाल का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से चुनाव नियमों का उल्लंघन है क्योंकि दोनों हिस्सों में दी गई जानकारी एक समान होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह अंतर यह दर्शाता है कि उम्मीदवार ने गलत जानकारी दी है, जिससे उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है।

आयोग से कार्रवाई की मांग:
निर्दलीय प्रत्याशी रितु जायसवाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि एफिडेविट में पाई गई विसंगति की जांच की जाए और BJP प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “परिहार में बदलाव होकर रहेगा”, और साथ ही यह चेतावनी भी दी कि यदि ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं होती है, तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गलत जानकारी देने वाला प्रत्याशी चुनाव जीत भी जाता है, तो कानून के तहत 45 दिनों के भीतर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव परिणाम को चुनौती दी जा सकती है।

परिहार सीट पर इस आरोप के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह विवाद अब चुनावी माहौल को और गर्माने वाला है।

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

भूमिहीनों को पांच डिसमल जमीन दे सरकार: अतुल अंजान

Nationalist Bharat Bureau

हायाघाट में बीजेपी विधायक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, लगे ‘गो बैक’ के नारे — सीपीएम प्रत्याशी बोले, मोदी के नाम पर भी वोट नहीं देगा जनता

प्रशांत किशोर का वादा: बिहार में नहीं होगी ‘मज़दूरी की मजबूरी’, बोले – छठ पर लौटे लोग यहीं पाएंगे रोज़गार

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

मनोज तिवारी पर भड़के मुकेश सहनी, बोले – BJP के नेताओं का 56 नहीं, 112 इंच का जुबान है

तुष्टिकरण की राजनीति पर अग्रसर भाजपा,क्या हैं मायने

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

Nationalist Bharat Bureau

अहमद पटेल सूत्रधार,तीस्ता किरदार टारगेट पर तत्कालीन गुजरात सरकार ?

Nationalist Bharat Bureau

मालदा रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment