Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

Patna:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा की देश में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए किस तरह से प्रयास किया जा रहा है,यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है । केंद्र सरकार की ओर से चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया गोगोई पर जूता चलाने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था है। दलित होना उनकी एक पहचान है और भारत के संविधान में जात के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता है,लेकिन जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका जाए , तो स्पष्ट संदेश है कि दलित समाज के व्यक्ति को संवैधानिक पद पर किस तरह से अपमानित किया जाए यह खेल चल रहा है । इस तरह के कृत्यों से यह स्पष्ट होता है कि संविधान खतरे में आ गया है,देश के एक-एक नौजवान एवं दलित आदिवासी, पिछड़े ,अति पिछड़े लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि जिस विचार को मारने वाले ने जूता चलाया उसको आगे हमें सत्ता में नहीं आने देना है। विशेष रूप में बिहार की एक-एक मतदाता को फैसला करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि जब संविधान ही नहीं बचेगा तो आपका अधिकार कहां से मिलेगा और आरक्षण का अधिकार कहां रह जाएगा।सार्वजनिक रूप से खुलेआम न्यायालय के सामने मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंकने का प्रयास करने का मतलब है संविधान को नहीं मानना।
आपका वोट के अधिकार पर लगातार हमले हो रहे हैं । और वोट के अधिकार को समाप्त करके आपको सारी योजनाओं से और आरक्षण क्या अधिकार से वंचित करने का साजिशचल रहा है । आजादी के पहले जो सामाजिक छुआछूत था, वही दिन लाने का प्रयास हो रहा है । हमको अपने नई पीढ़ी के लोगों को सुरक्षा देनी है उन्हें बचाना है और लोकतंत्र को भी बचाना है , साथ ही संविधान को बचाना होगा इसके लिए विधानसभा चुनाव में एक-एक वोट एनडीए के खिलाफ दें। और महागठबंधन की मजबूती के लिए कार्य करें, और अपने पक्ष के लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करें। जिससे पता चले कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो वोट का अधिकार दिया है उसको हम सभी मिलकर समाप्त नहीं होने देंगे। हम जूता का जवाब जूता से नहीं देंगे । हम इंसान को सम्मान देना जानते हैं और संविधान को भी बचाना भी जानते हैं।

मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल, प्रदूषण पर भी कांग्रेस का सरकार को घेराव

Nationalist Bharat Bureau

अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराएं मोदी: राहुल

एनडीए में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आशुतोष सिंह की बधाई

बिहार के मंदिर में भगदड़, 7 की मौत

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

वरुण कुमार को नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस बिहार की जिम्मेदारी,दक्षिण बिहार के प्रभारी का भी चार्ज

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया में दोहरा रवैय्या अपनाने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 7 हजार पैक्सों का होगा कंप्यूटरीकरण

अमेरिका में एच-1बी वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत: अब ‘स्टेटस’ बदलवाने या प्रवास अवधि बढ़वाने पर नहीं लगेगा शुल्क

Nationalist Bharat Bureau

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment