Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सत्ता के बिना तड़प रहे हैं राहुल गांधी व तेजस्वी : केशव प्रसाद मौर्य चुनावी सभा

कहलगांव : बिहार में तथाकथित महागठबंधन है। कहीं भी इसका प्रभाव दिखाई नहीं पड़ रहा है। महागठबंधन उम्मीदवार को इतना भारी पराजय दीजिए ताकि इनकी जमानत जब्त हो जाए। उक्त बातें कहलगांव शारदा पाठशाला के मैदान में आयोजित एनडीए के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। बोले, भ्रष्टाचार को पाताल में पहुंचाने एवं पुन: जंगलराज न आए इसके लिए इसके सफाए की जरूरत है। बिन पानी मछली की तरह राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत मत मिला था। 40 प्रतिशत मत सबको मिला था। उसमें भी हमारी हिस्सेदारी थी। 176 विधानसभा सीटों पर हम एक नंबर पर थे। 140 करोड़ लोगों के लिए विकसित भारत बनाएंगे। विकसित भारत सिर्फ एनडीए के लिए, नहीं आमलोगों के लिए बनेगा।

 

आपने जंगल राज देखा है। विकास के नाम पर खजाने से पैसा निकलता था, नेता व गुंडों के खाते में जाता था। उन्होंने कहा कि आज विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं। जब तक देश की आधी आबादी की सशक्तीकरण नहीं होगी, तब तक विकसित भारत नहीं बनेगा। प्रत्येक घर में एक महिला को 10-10 हजार रुपये देने, वृद्धा पेंशन की राशि 1100 रुपये करने, 125 यूनिट बिजली फ्री करने के साथ ही बिहार को विकसित राज्य बनाने का कार्य हुआ है।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का हाथ मजबूत करें। प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करें। लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री के हाथ को मजबूत करने का काम किए हैं। विकसित बिहार, विकसित भारत बनाने के लिए एनडीए उम्मीदवार को जिताएं। सभा में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को एवं पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया गया।

रुन्नीसैदपुर विधानसभा:”विधायक” तो कई बने “नेता” कोई ना बन सका

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ़ एक और विधायक ने खोला मोर्चा

नियोजित शिक्षकों को अब BPSC परीक्षा से मुक्ति, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में बिहार केशरी श्रीकृष्ण सिंह जी की जयंती मनाई गयी

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment