Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly By poll 2024 : बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Bihar Assembly By Poll:बिहार विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य की चार विधानसभा सीटों – इमामगंज, रामगढ़, बेलागंज और तरारी – पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। आज, 15 अक्टूबर को, भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ बिहार की इन चार सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है।

आपको जानकारी दें कि भोजपुर के तरारी, कैमूर के रामगढ़, और गया के बेलागंज और इमामगंज से विधायकों को सांसद बनने के कारण उपचुनाव कराना पड़ रहा है। इस चुनाव में बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, और भाकपा (माले) सहित कई प्रमुख दलों के अलावा प्रशांत किशोर भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर, जो अब नई पार्टी का गठन कर चुके हैं, चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे। उन्होंने अपनी बैठक में कहा था कि वे चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे।

राज्य के राजनीतिक दलों के बीच इस उपचुनाव को अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है, जिसे ‘सेमीफाइनल’ कहा जा रहा है।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

Ratan Tata: रतन टाटा ने तबीयत बिगड़ने की खबर को अफवाह बताया, बोले- दावें निराधार हैं

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में वक्फ संपत्ति सुरक्षित हैः इरशाद अली आज़ाद

चुनावी तैयारियों से खुश नहीं अमित शाह, देर रात तक चली मैराथन बैठक

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

UP में बांग्लादेशी–रोहिंग्या घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक माह और बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment