Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम सम्मान निधि की 18वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंची

पटना:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 18वीं किस्त के रूप में बिहार के 76,18,784 किसानों के बैंक खाते में 1,552 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। पहली दिसंबर 2018 से योजना लागू है। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने इसके लिए नरेन्द्र मोदी के प्रति का आभार व्यक्त किया।मंगल पांडेय ने शनिवार बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के सभी किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करने की ²ष्टि से केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजना है। इस योजना का उद्देश्य फसल के स्वस्थ एवं उचित उपज के लिए किसान को विभिन्न उत्पादन क्रय करने में वित्तीय मदद प्रदान करना है ताकि किसानों के प्रत्याशित कृषि आय को सुनिश्चित किया जा सके। इस योजना पर खर्च होने वाली शत-प्रतिशत राशि का क्रियान्वयन एवं निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं। योजना के अन्तर्गत किसान परिवार को सहायता राशि के रूप में 6,000 रुपये प्रतिवर्ष प्रत्येक चार माह के अन्तराल (अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर एवं दिसंबर से मार्च) पर 2,000 रुपये के तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है।

 

बिहार के सात लाख किसान ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण 18वीं किस्त के लाभ से वंचित हो गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार 98 प्रतिशत किसानों ने ई-केवाईसी करा लिया है। आगे भी सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपना ई-केवाईसी कराने के लिए फेस ऐप, किसान सीएससी सेंटर पर बायोमीट्रिक माध्यम से या फिर पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करा लें। प्रदेश के 83.68 लाख पंजीकृत किसानों में से 76,18,784 ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाइसी करा लिया है। अभी भी वंचित हुए किसानों के लिए मौका है। किसान निधि सम्मान योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो ई-केवाईसी जरूर कराएं, नहीं तो आगे भी 19वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं।

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

आयकर विभाग का एक्शन, CM सोरेन के निजी सचिव के ठिकानों पर छापेमारी

Lalu Yadav Arrest Warrant:लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

गुरमीत राम रहिम की रिहाई से नाराज़ हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका

राज्य के 20 प्रतिशत थानों की “थानेदार” होंगी महिलाएं

बिहार में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल,भारतीय प्रशासनिक सेवा के चौदह अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

भाजपा का कांग्रेस पर हमला — “राष्ट्रवादी संगठनों पर कार्रवाई कर आतंक समर्थकों का साथ दे रही है कांग्रेस”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment