Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आज फिर से हाथ जोड़ने लगे CM नीतीश

बिहार न्यूज़: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय कुमार चौधरी के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त दारोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कुल 1239 नवचयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह सचिव और डीजीपी से आग्रह करते हुए कहा, “जल्दी से और भी नियुक्तियां कराइए। पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 प्रतिशत तक पहुंचाइए।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से हाथ जोड़कर की अपील
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपील करते हुए कहा, “तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले सभी भर्तियों को पूरा कर लीजिए ताकि महिलाओं की संख्या पुलिस में 35 प्रतिशत तक हो जाए। कुल मिलाकर 2,29,000 भर्तियां होनी हैं। आप लोग यह करेंगे न? तेजी से कीजिएगा।” उन्होंने डीजीपी और गृह सचिव को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी नियुक्तियां पूरी हो जानी चाहिए।

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई : सम्राट चौधरी
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम ने नव नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दारू, बालू, और जमीन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और इन्हें समाप्त करके ही दम लें।

मीडिया से बनाई दूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के अंत में मीडिया से दूरी बनाए रखी। अन्य वक्ताओं के संबोधन के बाद ज्वाइनिंग लेटर वितरण की प्रक्रिया समाप्त हो गई। गृह विभाग द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा था, जिसे बीच में ही बंद कर दिया गया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के बजाय इस बार गृह विभाग ने लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी ली थी।

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

बिहार में वंदे भारत एक्स्प्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गय है

Nationalist Bharat Bureau

असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की हुई,बिहार इकाई ने जताई प्रसन्नता

नवादा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, कई प्रमुख मार्ग ‘नो वेंडिंग जोन’ घोषित

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

जदयू नेत्री सुहेली मेहता का जदयू से त्यागपत्र, कहा:अब कुंठित लोगों की जमात है जदयू

Nationalist Bharat Bureau

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

Nationalist Bharat Bureau

Year Ender 2025: SSC, पुलिस, बैंक, शिक्षक सहित 10 बड़ी भर्तियां, तुरंत भरें फॉर्म

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ अब शायद गले नहीं लगाना चाहते

Brazilian Soccer Legend Pele Dies at 82: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment