Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

पटना :राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने राज्य सरकार पर शिक्षकों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने  कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कैसे मिले इसकी चिंता नहीं है वह केवल शिक्षकों को समाज में नीचा दिखाने के साथ हीं उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने में लगीं है। सरकार द्वारा  समय-समय पर शिक्षकों को अपमानित करने वाला पत्र जारी की जाती रही है। शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को लेकर अक्सरहां कुछ न कुछ नये-नये निर्देश जारी होते रहते हैं। अभी कल 10 दिसम्बर 2024 को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जो पत्र जारी किया गया है उसे काफी आपत्तिजनक कहा जाएगा। पत्र का आशय हीं शिक्षकों को नीचा दिखाना है।

राजद प्रवक्ता ने कहा है कि सरकार खुद शिक्षकों को पढ़ाने के बजाय दूसरे कामों में लगाती रही है। उन्हें कभी बच्चों का ई शिक्षा कोष पर डाटा एंट्री बनाने, कभी अलग-अलग सर्वे कराने, बी एल ओ के रुप में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के साथ हीं अब छात्रों का आपार कार्ड बनाने जैसे कार्यो में लगा दिया जाता है और शिक्षक बच्चों का पढ़ाना छोड़कर सरकार के आदेशानुसार गैर शिक्षण कार्य करने लगते हैं। इसके बावजूद सरकार कभी मिडिया के माध्यम से तो कभी भ्रमाक पत्र जारी कर शिक्षकों को अपमानित करती रहती है।सरकार शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त कर केवल पढ़ाने के लिए विद्यालय में रखें।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षक ई शिक्षा कोष पर जब अपनी उपस्थिति समय पर दर्ज कर लेते हैं और विद्यालय में रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं तो अपर मुख्य सचिव द्वारा ये कहना कि शिक्षक पढ़ाते नहीं है । शिक्षकों का पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संविदा पर नियुक्त गांव का निम्नवर्गीय कर्मचारी को दे दिया गया है। पर्यवेक्षण के नाम पर भी शिक्षकों का न केवल मानसिक बल्कि आर्थिक शोषण भी किया जाता है। सरकार के अव्यवहारिक नीतियों के कारण शिक्षक अभी इतने तनाव में रहते हैं कि आए दिन वे दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। शायद हीं कोई दिन ऐसा गुजरता होगा जिस दिन किसी शिक्षक के  दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर नहीं आती हो ।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि जबतक शिक्षकों को सम्मान और सुरक्षा नहीं मिलेगी, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दी जा सकती।

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

लखनऊ: रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने पर डिप्टी इंस्पेक्टर सस्पेंड

Chiranjeevi welcomes Ram Charan and Upasana’s daughter: चिरंजवी बने दादा,RAMCHARAN और UPASANA बने बेटी के पिता

Nationalist Bharat Bureau

जाह्नवी असहज होकर गाड़ी में बैठीं, फैन फोटो लेने के लिए काफी करीब पहुंचा

cradmin

भू माफिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बेच दी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

Bihar: 1.14 लाख शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा,सीएम नीतीश कुमार ने कहा शपथ लीजिए कि बच्चों को खूब पढ़ाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पंजाब सरकार की 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की मांग को खारिज कर दिया

Nationalist Bharat Bureau

पुरुष महिलाओं की अंडरवियर क्यों सूंघने लगता है

22 अक्टूबर का ऐतिहासिक दिन: भारत ने ‘चंद्रयान-1’ का सफल प्रक्षेपण किया, चांद की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment