Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर – RBI गवर्नर

नई दिल्ली:आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दास ने तेजी से प्रचलन में आ रहे क्रिप्टोकरेंसी को एक स्पष्ट खतरा बताया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि ऐसा कुछ भी जो बिना किसी अंतर्निहित विश्वास या मूल्य के है या जिसका मूल्य सिर्फ परसेप्शन के आधार पर तय किया जाता है, वह सिर्फ एक परिष्कृत (Sophisticated) नाम के साथ की गई अटकलबाजी है। उन्होंने कहा है कि हमें क्षितिज पर उभरते जोखिमों से सावधान रहना चाहिए।

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि इस एफएसआर (Financial Stability Report) के स्ट्रेस टेस्ट में यह बात सामने आई है कि बैंक न्यूनतम पूंजी आवश्यकता से नीचे गिरे बिना भी गभीर और तनावपूर्ण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा है हाल के दिनों में चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था रिकवरी की राह पर है पर हमें महंगाई और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों से सख्ती से निपटने की जरूरत है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि टेक्नोलॉजी के कारण फाइनेंशियल सेक्टर की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि तकनीक के लाभों का पूरी तरह से उपयोग किया जाना चाहिए पर वित्तीय स्थिरता को बाधित करने की इसकी क्षमता से बचाव किया जाना भी जरूरी है। इसलिए सुरक्षा के साथ कतई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली: आज करेंगे पीएम मोदी रोड शो, इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

cradmin

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

तुनिषा शर्मा खुदकुशी मामला : अदालत में पुलिस ने कहा- “जांच में सहयोग नहीं कर रहा शीज़ान खान”

Nationalist Bharat Bureau

सीबीआई अब बनी गिद्ध, लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ आने से भाजपा में बढ़ी बेचैनी :पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

बरेली में बवाल: हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, मौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

शेखपुरा में RJD को बड़ा झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष JDU में शामिल — दो विधानसभा सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं!

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गाँधी ने कहा,सरकार जारी करे आपातकाल राशनकार्ड

Leave a Comment