Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री प्रचारमंत्री बन गए हैं,त्रिपुरा जल रहा है,PM ख़ामोश:बघेल

नई दिल्ली:कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियां अपने रैलियों के दौरान जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने के लिए जमकर कांग्रेस को अपने निशाने पर ले रही है तो कांग्रेस भी भाजपा पर हमलावर है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री आज प्रचारमंत्री बन गए हैं, पूर्वोत्तर जल रहा है, हमारे जवान शहीद हो रहे हैं लेकिन PM कुछ नहीं बोल रहे. वे कर्नाटक के लोगों के हित में क्या करेंगे इसपर कोई चर्चा नहीं है, बस अपना प्रचार कर वोट मांग रहे हैं।

 

इससे पहले शनिवार (6 मई) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर फिर निशाना साधा है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 साल की सरकार को याद दिलाते हुए बीजेपी को करप्ट पार्टी बताया था।उन्होंने कहा कि बजरंग बली बोलने पर किसी को कोई तकलीफ नहीं है. 15 साल तक इनकी (BJP) सरकार रही. कभी इन्होंने रामायण कराया? कभी कौशल्या माता का मंदिर बनवाए? शिवरीनारायण में राम की मूर्ति किसने स्थापित की है? हम पूरे राज्य न केवल रामायण करा रहे बल्कि जो रामायण समिति है. उनको भी 5 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे है. ये दोनों को एक न करें।

 

छत्तीस गढ़ के सीएम ने कहा था कि बजरंग बली अलग है वो हम सबके आराध्य है. मोदी जी 40 प्रतिशत कमीशन के बारे में क्यों नहीं बोलते है? अडानी के बारे में क्यों नहीं बोले. मणिपुर में आग लगी है. 8 जिलों में देखते ही गोली मारने के आदेश है. डबल इंजन की सरकार है. वहां उसके बारे में क्यों नहीं बोलते है. बीजेपी करप्ट लोगों की पार्टी बन गई।

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों को काँग्रेस ने बताया मनगढ़ंत व शरारतपूर्ण

तोशाखाना मामले में इमरान को बड़ी राहत, आईएचसी ने सजा पर लगाई रोक, रिहाई के आदेश

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव को चंद्रशेखर रावण ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड की बैठक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

मुखिया की पहल से अमीर गरीब की दूरियां खत्म हो गयीं,प्रेमी जोड़े का मुखिया ने कराया विवाह

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

Leave a Comment