Nationalist Bharat
राजनीति

पटना में कांग्रेस की CWC बैठक की तैयारियां जोरों पर,सरवत जहां फातमा ने संभाला मोर्चा

पटना: कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 24 सितंबर को पटना में होने वाली ऐतिहासिक बैठक को लेकर बिहार प्रदेश महिला सेल की अध्यक्ष सरवत जहां फातमा ने तैयारियों का मोर्चा संभाल लिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने स्वयं मैदान में उतरकर शहर को बैनर और पोस्टरों से सजाने का कार्य शुरू किया है।

 

सरवत जहां फातमा ने बताया कि इस बैठक को लेकर न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में, बल्कि पूरे शहर में उत्साह चरम पर है। सड़कों से लेकर आयोजन स्थल तक विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि यह आयोजन भव्य और सफल हो। उन्होंने कहा, “यह बैठक कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और इसे सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर जोर-शोर से कार्य किया जा रहा है।”

 

दूसरी तरफ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, और कार्यकर्ताओं की टीमें दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह बैठक पार्टी के भविष्य की रणनीतियों और संगठनात्मक मजबूती के लिए अहम मानी जा रही है।

 

बताते चलें कि पटना में इस तरह की CWC बैठक का आयोजन लंबे समय बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहरवासियों का मानना है कि यह आयोजन न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि बिहार की राजनीति के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

धारावी स्लम विकास योजना अडानी को देने के लिए बदले नियम : कांग्रेस

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद करे सरकार:भाकपा

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

भ्रष्टाचार के खिलाफ दस साल से संघर्ष कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने अब जनहित में बड़ी लड़ाई का ऐलान किया

Nationalist Bharat Bureau

भारत-रूस सहयोग नई ऊंचाई पर, पीएम मोदी ने किया छात्रों-खिलाड़ियों के आदान-प्रदान का ऐलान

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी आजाद गांधी ने दिया इस्तीफा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की राजनीति में शुरू हुआ नया सियासी अध्याय

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

Leave a Comment