Nationalist Bharat
राजनीति

गोपी किशन के समर्थन में राजद MLC सैयद फैसल अली का जनसंपर्क अभियान

पटना:जैसे-जैसे तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में राजद के विधान पार्षद और 2019 में शिवहर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रहे सैयद फैसल अली ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी गोपी किशन के समर्थन में वैशाली जिले के विभिन्न कक्षेत्रों का दौरा करके राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

राजद के विधान पार्षद सैयद फैसल अली ने वैशाली जिले के गाजीपुर, चक सिकंदर, सहदेई बुजुर्ग और राजा पाकर, महनार एवं महुआ विधानसभा क्षेत्र के कई इलाक़ों में सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की और रजत प्रत्याशी गोपी किशन के पक्ष में मतदान करके उन्हें भारी मतों से विजई बनाने की अपील की।

इस मौके पर राजद नेता ने विश्वास व्यक्त किया के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में राजद प्रत्याशी गोपी किशन को समाज के हर वर्ग का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और आगामी होने वाले चुनाव के दिन यह समर्थन वोट में तब्दील होगा और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद के गोपी किशन अप्रत्याशित मतों से विजई होकर क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं की आवाज बनेंगे और विधान पार्षद में इन लोगों की आवाज बुलंद करेंगे।

 

इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष श्री बैदनाथ चंद्रवंशी, महासचिव श्री संजय राय, श्रीमती मुकुंद सिंह, महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती सविता देवी और अन्य राजद नेता एवं कार्यकर्ता भी साथ रहे।

चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती का नीतीश पर तंज, NDA में तनाव की अटकलें तेज

भैंस चराने वाले लड़के का राजनीति में आना और फिर उसका लालू बन जाना कोई मामूली किस्सा नहीं

रबी मौसम में 36 जिलों के 18 हजार से अधिक गाँवों में किया जायेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने जलजमाव वाले क्षेत्र का किया दौरा

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

बिहार में पान की दुकान पर जो राजनीति होती है गुजरात में मुख्यमंत्री आवास में भी वैसी राजनीति नहीं होती

आशाओं का पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन का दो दिवसीय आंदोलन निर्णायक हड़ताल में जाने के ऐलान के साथ सम्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

किशनगंज सांसद का आभार व्यक्त कार्यक्रम 30 को,जुटेंगे दिग्गज, तैयारियां जारी

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस विधायकों की टूट की आशंका, राहुल गांधी ने सभी 6 MLA को दिल्ली बुलाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment