Nationalist Bharat
राजनीति

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर रखें नजर: इरशाद अली आजाद

पटना:बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने मुहर्रम के संबंध में लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा के द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है जैसा कि पूर्व में एक त्यौहार के अवसर पर ही बिहार शरीफ जैसी घटना अंजाम दी गई ।जिसमें भाजपा के लोग संलिप्त पाए गए,गिरफ्तारी हुई और जेल की हवा खा रहे हैं।भाजपाइयों ने सोची समझी साजिश के तहत माहौल को सांप्रदायिक बना दिया था।जदयू के प्रदेश महासचिव ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देता है ऐसे में जरूरी है कि हम सभी मिलकर त्यौहार को सद्भावना का प्रतीक बनाते हुए मनाएं।

 

इरशाद अली आजाद ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए भविष्य में इससे सचेत रहने की अपील की और कहा कि त्यौहार के मौके पर सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखें और संदेह होने पर सुशासन की सरकार और उसके तंत्र जैसे पुलिस और प्रशासन को अवगत कराएं ताकि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों की मंशा को नेस्तनाबूद किया जा सके। साथ ही साथ मोहर्रम का त्यौहार सद्भावना के माहौल में मनाया जा सके।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि सावन के महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जा रही है ऐसे में हमारा दायित्व और बढ़ जाता है कि हम अपने और अपने बहुसंख्यक भाईयों के त्यौहार को बेहतर ढंग से मनाने में अपना योगदान दें ताकि आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का सदियों पुराना हमारा रिश्ता बना रहे और बिहार के साथ देश विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

मोदी सरकार का फैसला -पराक्रम दिवस पर 21 बेनाम द्वीपों के नाम 21 शहीदों के नाम पर होगे

cradmin

रालोमो में बगावत के बीच कुशवाहा का सर्जिकल स्ट्राइक

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

संचार साथी ऐप थोपना निजता पर खुला हमला—केजरीवाल बोले

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

17 सितंबर को हर घर-आंगन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया‘: संजय सरावगी

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Assembly Election: ‘चाहता हूं नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें’… वेरावल की रैली में बोले पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

खालिदा जिया के निधन से BNP को बड़ा झटका

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment