Nationalist Bharat
राजनीति

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

26 जनवरी से कांग्रेस की ओर से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले राजस्थान में रिक्त रहे पदों को भरने की कवायद शुरू हो चुकी है।  सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए साल की शुरुआत में राजस्थान कांग्रेस को 400 ब्लाक अध्यक्ष मिल सकते हैं । सूत्रों की मानें तो 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा नए साल की शुरुआत में हो सकती है।  बताया जाता है कि ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में महिलाओं,  युवाओं,  अल्पसंख्यक और एससी एसटी को महत्व दिया जा रहा है।  प्रदेश में 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा जनवरी माह की शुरुआत में किए जाने की एक वजह यह है कि कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक लेवल पर ही आयोजित किए जाएंगे।  जबकि पिछले ढाई साल से ब्लॉक इकाई पूरी तरह से बंद पड़ी है।  ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से पहले ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाए जिससे कि ब्लॉक लेवल पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके । राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद 400 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

समाजसेवी यासिर इमाम और हज़रत मौलाना फैसल रहमानी की मुलाक़ात: वक़्फ़ की हिफाज़त पर अहम् चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से मिले किशनगंज विधायक इज़हारुल हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में भी खेला होने की पूरी गुंजाइश,बस इंतज़ार…

Nationalist Bharat Bureau

बिहार: 4 माह में तीसरी बार बिहार आएगें अमित शाह, पटना में बडा़ कार्यक्रम, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल!

cradmin

मधु मंजरी की मौजूदगी में दर्जनों लोग रालोसपा में शामिल

बिहार:एनडीए पर भारी इंडिया गठबंधन,बीजेपी पर भारी नीतीश-लालू

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

जदयू के बाद अब बीजेपी में भी बगावत पर गाज, कहलगांव विधायक पवन यादव 6 साल के लिए निष्कासित — अनुशासनहीनता पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू

Leave a Comment