Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कोलकाता में बीएलओ का उग्र विरोध प्रदर्शन

निर्वाचन आयोग भवन के बाहर प्रदर्शन करते बूथ लेवल अधिकारी।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कोलकाता में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीएलओ का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उन पर अत्यधिक काम का दबाव डाला जा रहा है, जिससे उन्हें “अमानवीय तनाव’’ का सामना करना पड़ रहा है। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बीते कई दिनों से बंगाल के बीएलओ लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयुक्त के दफ्तर में जबरन घुसने का प्रयास किया था। विरोध के बाद चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा चूक को गंभीर बताया और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बीएलओ का दावा है कि काम के दबाव के कारण देशभर में कई बीएलओ की मौतें भी सामने आई हैं, जिसके लिए परिवार उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

इस बीच बढ़ते दबाव और शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया की समयसीमा सात दिन बढ़ा दी है। अब यह प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची 16 दिसंबर और अंतिम सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। आयोग के अनुसार 12 राज्यों में 5.32 लाख बीएलओ और 12.43 लाख बीएलए इस प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं, जो 50 करोड़ से अधिक मतदाताओं को कवर करते हैं।

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

बजरंग दल नाम होने से वह बजरंगबली नहीं हो जाता है:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

बिहार में जल्द ही होने वाली है सैकड़ों पदों पर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के स्टार प्रचारक अनिल सहनी ने थामा बीजेपी का दामन, चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल लोगों ने दिलाई मोदी जी के डीएनए और रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल

50 बच्चों को निशुल्क मिलेगी इंजीनियरिंग की शिक्षा

कौन हैं चंपई सोरेन जो बनने जा रहे हैं झारखण्ड के अगले मुख्यमंत्री

Leave a Comment