Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

भागलपुर में छठ महापर्व को सुरक्षित और सुचारू रूप से मनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने सबौर प्रखंड के राजंदीपुर से बूढ़ानाथ घाट तक प्रमुख घाटों का नाव से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, स्वच्छ जल, वॉच टावर और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खतरनाक और गहरे पानी वाले घाटों पर चेतावनी बांस-बल्ला लगाए गए हैं। पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नावें, प्रशिक्षित गोताखोर और सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे खतरनाक स्थानों से दूर रहें और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

एसएसपी हृदय कांत ने बताया कि हर घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस की तैनाती की गई है। महत्वपूर्ण घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नियंत्रण कक्ष व लाउडस्पीकर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने सभी से छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने, सड़क सुरक्षा बनाए रखने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील की।

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में राजद का प्रचार करेंगे नीतीश! मोकामा पर सस्पेंस

Bihar News: अडानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

चक्रवात ‘असना’: अरब सागर में 1976 के बाद अगस्त महीने में पहली बार आया चक्रवाती तूफान

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एनसीआर में कोहरा, पालम में दृश्यता घटी

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर भड़के ओवैसी, कहा- फिल्म के प्रमोशन में लगी मोदी सरकार

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म, कोचिंग संचालक को 20 साल की कैद

Nationalist Bharat Bureau

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

Leave a Comment