Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

बिहारशरीफ: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “रेल बिक गई, तेल बिक गया, बिका हवाई अड्डा… कहां सोया है चौकीदार?” इमरान ने कहा कि बिहार का फैसला गुजरात के व्यापारी नहीं करेंगे, बल्कि बिहार का बेटा तेजस्वी यादव करेगा।

इमरान प्रताप गढ़ी ने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी उमैर खान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि उमैर खान ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और यह उनके तप और समर्पण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में हर खिलाड़ी गोल नहीं करता, लेकिन टीम के लिए पास देना जरूरी होता है। इसी तरह जनता को इस बार उमैर खान को जीताने का समर्थन करना चाहिए।

सांसद ने भाजपा विधायक और सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि विकास में भेदभाव किया जाता है, लेकिन जमीन हड़पने में कोई फर्क नहीं देखा जाता। उन्होंने जनता से अपील की कि उमैर खान को विधायक बनाएं, ताकि पटना में उनकी आवाज़ सुनी जा सके। इस मौके पर राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद थे।

मोकामा में हत्या के बाद गोपालगंज में भिड़ंत, कांग्रेस-जदयू कार्यकर्ताओं में चाकूबाजी से बढ़ा तनाव

Nationalist Bharat Bureau

ललन सिंह पर EC की नजर, तेजस्वी का 30 हजार का वादा और मोदी का महिला संवाद कार्यक्रम आज

: बिहार के सबसे ‘गरीब’ उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी — न घर, न जमीन, खाते में सिर्फ ₹37,000

योगी आदित्यनाथ बोले — बिहार में ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं होने देंगे, डबल इंजन सरकार कर रही विकास की गारंटी

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार, ‘सुपर संडे’ पर सजेगा भगवा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

20 साल से जमीन हड़पने में लगे हैं बिहार के भूमि सुधार मंत्री” — मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

: बिहार के 1258 बूथों पर सिर्फ शाम 5 बजे तक ही मतदान, चुनाव आयोग ने जारी की नई अधिसूचना

लालू से मिले अशोक गहलोत: बोले– महागठबंधन के सभी मुद्दे नामांकन की अंतिम तिथि तक सुलझ जाएंगे

दिनारा सीट पर एनडीए उम्मीदवार आलोक सिंह बनाम आरजेडी के संजय यादव — जातीय समीकरण और विकास मुद्दों पर गरमाया चुनावी मैदान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment