Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

बिहार में ऐतिहासिक राजनीतिक पल देखने को मिला जब नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहे, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

तेजस्वी यादव भले ही समारोह में शामिल नहीं हुए हों, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएँ दीं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए हार्दिक बधाई तथा उम्मीद जताई कि नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाएगी। यह विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी की पहली सोशल मीडिया प्रतिक्रिया मानी जा रही है। उनकी पिछली पोस्ट 13 नवंबर को थी, जब उन्होंने सरकार बनाने का दावा किया था।

चुनाव नतीजों में राजद को मात्र 25 सीटें मिलीं और इसके अगले ही दिन पार्टी में पारिवारिक तनाव खुलकर सामने आ गया। लालू परिवार की बैठक में कुछ नेताओं के मतभेद भी उजागर हुए, वहीं तेजस्वी ने नेता प्रतिपक्ष पद नहीं लेने की पेशकश की, लेकिन अंततः सर्वसम्मति से उन्हें ही इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पीएम मोदी पटना में 2 नवंबर को करेंगे रोड शो

पटना हाईकोर्ट ने श्वेता सुमन और राकेश सिंह की याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की, फैसला 3 नवंबर को

Nationalist Bharat Bureau

बेटे पर उठे सवालों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा – “काबिलियत से बने मंत्री, परिवारवाद नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025 :चौंकाने वाली घटना सामने आई

नीतीश कुमार ने राजभवन में मंत्रियों के विभाग किए फाइनल

Nationalist Bharat Bureau

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

महुआ में भाई तेजप्रताप के खिलाफ प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव, बोले—‘पार्टी से बड़ा कोई नहीं, कन्फ्यूजन की जरुरत नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

जनसंपर्क के दौरान विधायक मुरारी गौतम को जनता के गुस्से का सामना, विरोध के बीच गांव से लौटना पड़ा वापस

Nationalist Bharat Bureau

बगहा में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, महिलाओं को दिए 10 हजार रुपये को बताया ‘राजनीतिक घूस’

Leave a Comment