Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

दीपक प्रकाश को मिली मंत्री पद की शपथ, RLM से बड़ी एंट्री

शपथ लेते हुए RLM नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश

राष्ट्रीय लोक मोर्चा दल के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली, इससे उनकी राजनीतिक यात्रा में एक बड़ा अध्याय जुड़ गया। रालोमो ने इस विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से चार सीटों पर जीत हासिल की। काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए जीत दर्ज की। इसी जीत के बाद पार्टी को नई सरकार में मजबूत हिस्सेदारी मिली और दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में स्थान मिला।

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ RLM के दीपक प्रकाश का नाम भी शामिल रहा। राजनीतिक अनुभव में नए चेहरे होने के बावजूद दीपक प्रकाश को मंत्री बनाकर एनडीए ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संकेत दिया है।

कौन हैं दीपक प्रकाश?
22 अक्टूबर 1989 को जन्मे दीपक प्रकाश ने पटना से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मणिपाल के एमआईटी से 2011 में कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2019-20 में सक्रिय राजनीति में आए और तेजी से पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि वे न तो विधायक हैं और न ही एमएलसी, इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए विधान परिषद की सीट RLM को मिलने की संभावना है। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया पूरी कर वे कैबिनेट का हिस्सा बने रहेंगे।

बिहार चुनाव में RJD का ‘माय-बाप’ फार्मूला बना मास्टरस्ट्रोक! तेजस्वी ने ए टू जेड समीकरण से बढ़ाई NDA की टेंशन

बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिली धमकी, हैदराबाद से आरोपी गिरफ्तार — पुलिस जांच में खुली पारिवारिक साजिश

कटिहार में महागठबंधन नेताओं का जनता ने किया विरोध, बोले ग्रामीण – “वोट अब काम देखकर देंगे

Nationalist Bharat Bureau

ओवैसी का तंज – लालू का दिल ‘तेजस्वी’ के लिए, नीतीश का ‘राजगीर’ के लिए और मोदी का ‘अहमदाबाद’ के लिए धड़कता है, मुसलमानों के लिए नहीं

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

तेजस्वी यादव के गढ़ में गरजे पवन सिंह, बोले- बिहार अब ठोक के कहता है मैं बिहारी हूं

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट में जातिगत संतुलन, राजपूत सबसे आगे

Nationalist Bharat Bureau

हार के बाद राजद कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी में, EVM पर उठे गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला – बोले, गुजरात में फैक्ट्री और बिहार में कट्टे की बात करते हैं प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के ‘नौकरी प्रण’ पर नीतीश कुमार का पलटवार, बोले – सत्ता की लालच में हो रहे हैं हवा-हवाई वादे

Leave a Comment