Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मुंगेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में लौटा लोकतंत्र, 20 साल बाद गांवों में गूंजा मतदान का शोर

Munger villagers voting after 20 years as polling booths return to Naxal-affected Bhimbandh area amid peaceful atmosphere in Bihar Elections 2025

Munger: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सल प्रभावित भीमबांध इलाके के सात गांवों में 20 साल बाद फिर से मतदान केंद्र स्थापित किए गए। कभी नक्सल आतंक के गढ़ माने जाने वाले इन गांवों में अब पूरी तरह शांति और सुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों में मतदान केंद्र की वापसी को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने कहा कि दो दशकों तक उन्हें 15 किलोमीटर दूर जाकर मतदान करना पड़ता था, जिससे मतदान प्रतिशत भी बेहद कम हो गया था। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अर्धसैनिक बलों और जिला पुलिस के लगातार अभियान और जंगलों में स्थायी कैंप की स्थापना के कारण अब भय का माहौल खत्म हो गया है।

सीआरपीएफ के डीआईजी संदीप कुमार ने बताया कि “बीस वर्ष पहले यहां बूथ नक्सली गतिविधियों के कारण हटाए गए थे, लेकिन अब क्षेत्र में पूर्ण शांति स्थापित हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों, जिला पुलिस और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अब भीमबांध का इलाका नक्सली आतंक से मुक्त हो चुका है और लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है।

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

पटना एयरपोर्ट पर तेजप्रताप यादव और रवि किशन की मुलाकात से मचा सियासी हंगामा

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में किया बिहार के मतदाताओं का अभिवादन, तीन रैलियों से भरेंगे चुनावी हुंकार

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: पंचायत प्रतिनिधियों का भत्ता दोगुना, पेंशन, बीमा और 5 लाख तक ब्याज मुक्त लोन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 2020 के तीनों चरणों से आगे रहा मतदान प्रतिशत

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन का संकल्प पत्र जारी, तेजस्वी ने पेश किया ‘नए बिहार’ का रोडमैप

Bihar Chunav 2025: छोटे दल बने ‘किंगमेकर’, मल्लाह वोट पर महागठबंधन की नजर, एनडीए ने भी कसी कमर

Bihar चुनाव 2025: BJP का आरोप – कांग्रेस कर रही सीताराम केसरी को श्रद्धांजलि देने का दिखावा

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment