Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

प्रियंका गांधी ने मोदी-नीतीश पर साधा निशाना, कहा – “युवाओं को रोजगार नहीं, सिर्फ़ वादे मिल रहे हैं”

Priyanka Gandhi addressing rally in Motihari attacks PM Modi and CM Nitish Kumar over corruption and unemployment during Bihar Elections 2025

Motihari: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोतिहारी जिले के गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पहाड़पुर हाई स्कूल मैदान में हुई इस सभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को अरबों की जमीन सिर्फ एक रुपये में दे रहे हैं, जबकि आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है।”

प्रियंका गांधी ने नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 20 साल के शासन में बिहार भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अपराध से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि “युवक मेहनत से पढ़ाई करते हैं लेकिन नौकरियां नहीं मिलतीं, किसानों को खाद नहीं और गरीबों को राहत नहीं।” उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस नेता ने गोबिंदगंज से पार्टी प्रत्याशी शशिभूषण राय उर्फ गापू राय के लिए समर्थन मांगा और कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो गरीबों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, महिलाओं को ₹2,500 मासिक सहायता और युवाओं को मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म मिलेगा। उन्होंने कहा, “अब बिहार को झूठे वादों नहीं, बदलाव की जरूरत है।”

अमित शाह के ईशारे पर इस तरह का सर्वे सामने आया है: तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

राहुल गांधी बोले– सोशल मीडिया है 21वीं सदी का नशा, पीएम मोदी अडानी-अंबानी के हित में कर रहे काम

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार में ग्रामीणों का वोट बहिष्कार ऐलान, बोले— जब तक पुल नहीं बनेगा, कोई वोट नहीं

रामगढ़ में बोले अखिलेश यादव – “भाजपा की मजदूरी नहीं, तेजस्वी की नौकरी चाहिए”, याद दिलाया तेजस्वी का वादा

‘एक और मौका दीजिए’ — चुनाव से पहले नीतीश कुमार की भावुक अपील, बोले– बिहार को टॉप राज्यों में ले जाएगा हमारा गठबंधन

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

लोकतंत्र के महापर्व में खान सर का संदेश — मुद्दों पर करें मतदान, भावनाओं पर नहीं

Leave a Comment