Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

फतुहा में एलजेपी (रामविलास) प्रत्याशी रूपा कुमारी को मिला नवल किशोर यादव का समर्थन, एनडीए ने खोला दूसरा चुनावी कार्यालय

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच फतुहा सीट पर एनडीए ने अपनी चुनावी तैयारियों को और मजबूती दी है। रविवार को सोनामा बाजार में लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार रूपा कुमारी के दूसरे चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। यह नया कार्यालय ग्रामीण और शहरी इलाकों में एनडीए की चुनावी रणनीति का अहम केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि फतुहा की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की लहर पूरे क्षेत्र में साफ दिख रही है। “जनता अब विकास चाहती है और रूपा कुमारी इस बदलाव की प्रतीक हैं,” उन्होंने कहा। यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील की।

इस मौके पर रूपा कुमारी ने कहा कि उनका लक्ष्य फतुहा के विकास में आई 15 साल की रुकावट को खत्म करना है। उन्होंने कहा, “हम फतुहा को एक बार फिर विकास की पटरी पर लाना चाहते हैं। जनता का जो भरोसा मिल रहा है, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उनके प्रतिनिधि टुनटुन यादव ने समर्थकों से ‘हेलीकॉप्टर’ छाप (क्रमांक संख्या दो) पर वोट देने की अपील करते हुए कहा कि एनडीए फतुहा के हर घर तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।

छठ और ‘नौटंकी’ पर मोदी vs राहुल गांधी, मुजफ्फरपुर में पीएम ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

सीमांचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ताबड़तोड़ प्रचार, कहा – नीतीश के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए सरकार

महुआ में क्रिकेट स्टेडियम और भारत-पाक मैच का दावा: तेज प्रताप यादव ने उठाया बड़ा राजनीतिक कदम

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

तेजस्वी यादव की सभा खत्म होते ही आरजेडी में बगावत! प्रखंड अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर किया विरोध प्रदर्शन

शपथ समारोह में नहीं पहुंचे तेजस्वी, ट्वीट कर नीतीश को दी शुभकामनाएँ

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

Bihar Election 2025: लालू के दोनों बेटे आमने-सामने, महुआ और राघोपुर में टकराव

खेसारी की रैली में गया युवक लापता, छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला शव, SHO सस्पेंड

मनोज तिवारी ने NDA प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए मांगा वोट, बोले – ज्योति सिंह को विपक्ष ने साजिश के तहत मैदान में उतारा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment