Nationalist Bharat
Bihar Election 2025

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं” – रवि किशन को खेसारी लाल यादव का करारा जवाब, बोले- मंदिर बनाएं, कॉलेज भी

छपरा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बीजेपी सांसद रवि किशन के बयान पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे धर्म के विरोधी नहीं हैं, बल्कि धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का विरोध करते हैं।
खेसारी ने कहा, “मैं भी धार्मिक हूं, लेकिन धर्म के नाम पर वोट मांगना गलत है। जो लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं, मैं उनका विरोध करता हूं। मंदिर बनना जरूरी है, लेकिन कॉलेज भी बनने चाहिए ताकि बच्चे पढ़ सकें और समाज आगे बढ़े।”

छठ महापर्व के अवसर पर खेसारी लाल यादव ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि वे छपरा के सभी छठ घाटों पर जाना चाहते थे, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया ताकि किसी को असुविधा न हो।
भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी द्वारा अपलोड किए गए विवादित वीडियो पर खेसारी ने कहा कि वे जात-पात या धर्म की राजनीति नहीं करते। “मैं खेसारी जमात की बात करता हूं, जात की नहीं,” उन्होंने कहा। “कुछ लोग वोट के लिए समाज को बांट रहे हैं, प्रशासन को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

छपरा के मौजूदा विधायक सीएन गुप्ता द्वारा ‘बैल बुद्धि’ कहे जाने पर खेसारी ने पलटवार किया — “शिक्षा अपने लिए नहीं, समाज के लिए जरूरी है। छपरा ने आपको दस साल दिए, बताइए आपने क्या किया? अगर बैल बुद्धि होना मतलब विकास के लिए काम करना है, तो मैं वैसा ही ठीक हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत रिश्ते और राजनीति अलग-अलग हैं। “अगर समय मिला तो मैं पवन सिंह की पत्नी के प्रचार में भी जाऊंगा,” खेसारी ने कहा।

नीतीश–मोदी की ऐतिहासिक तस्वीर 16 साल बाद फिर दोहराई गई

Nationalist Bharat Bureau

91 किलो जलेबी से तौले गए RJD के बागी संजय राय, फूलगोभी छाप पर निर्दलीय बनकर लड़ रहे चुनाव

दूसरे चरण में 19 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, कई जगह बागियों ने बढ़ाई सरगर्मी — 6 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने

बिहार में EVM पर सियासी बवाल, स्ट्रांग रूम में CCTV बंद मिलने से राजद ने उठाए सवाल

सीमांचल में ओवैसी की धन्यवाद सभा, विकास को लेकर CM नीतीश से बड़ी मांग

Nationalist Bharat Bureau

मुकेश सहनी की अपील: “20 साल काफी हैं, अब बिहार के हित में सोचने वाली सरकार चुनिए”

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का उड़ान भरा चुनावी खटोला — सहनी, आईपी गुप्ता और मुस्लिम नेताओं संग शुरू हुआ तूफानी प्रचार अभियान

तेजस्वी यादव ने खोला चुनावी पिटारा: पंचायत प्रतिनिधि, पीडीएस डीलर और आम नागरिक के लिए बड़ी घोषणाएँ

लालू से मिले अशोक गहलोत: बोले– महागठबंधन के सभी मुद्दे नामांकन की अंतिम तिथि तक सुलझ जाएंगे

Leave a Comment